Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में 24 घंटे में कोरोना के 1222 नए मामले, 1274 मरीज हुए स्‍वस्‍थ

Jharkhand Coronavirus Update रांची में 284 तथा पूर्वी सिंहभूम में 179 नए संक्रमितों की पहचान हुई। झारखंड में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 80 फीसद हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 09:26 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 09:26 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में 24 घंटे में कोरोना के 1222 नए मामले, 1274 मरीज हुए स्‍वस्‍थ
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में 24 घंटे में कोरोना के 1222 नए मामले, 1274 मरीज हुए स्‍वस्‍थ

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update राज्य में कोरोना मरीज तेजी से वायरस को हराते हुए संक्रमण से मुक्त हो रहे हैं। शनिवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में 1,274 मरीज स्वस्थ हुए। इसी के साथ राज्य में अब संक्रमणमुक्त होनेवाले मरीजों की दर अब लगभग 80 फीसद तक पहुंच गई है। शनिवार को राज्य में कुल 1,222 नए संक्रमितों की पहचान हुई। रांची में सर्वाधिक 284 तथा पूर्वी सिंहभूम में 179 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

इसी तरह, अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में नए मरीज मिले हैं। उधर, राज्य में 24 घंटे के भीतर 10 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम तथा पश्चिमी सिंहभूम में दो-दो तथा चतरा, धनबाद, लातेहार तथा रामगढ़ के एक-एक मरीज शामिल हैं। नए संक्रमितों की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 13,529 हो गई है।

वहीं, कोरोना के कुल मामले बढ़कर 69,860 हो गए हैं। हालांकि इनमें 55,697 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। वहीं, राज्य में अबतक 634 कोरोना संंक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर या तो वृद्ध थे या अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

कहां मिले, कितने मरीज

शनिवार को रांची में 284, पूर्वी सिंहभूम में 179, बोकारो में 91, चतरा में आठ, देवघर में 17, धनबाद में 74, दुमका में 13,  गढ़वा में 34, गिरिडीह में 15, गोड्डा में 92, गुमला में 25, हजारीबाग में 33, जामताड़ा में 09, खूंटी में 14, कोडरमा में 43, लातेहार में 17, लोहरदगा में 19, पाकुड़ में 10, पलामू में 65, रामगढ़ में 35,  साहिबगंज में 23, सरायकेला में 90, सिमडेगा में 04 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 28 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

कहां-कितने हुए स्वस्थ

शनिवार को पूर्वी सिंहभूम में 200, बोकारो में 11, देवघर में 76, धनबाद में 11, दुमका में 02,  गढ़वा में 24, गिरिडीह में 22, गोड्डा में 13, गुमला में 55, हजारीबाग में 45, जामताड़ा में 09, खूंटी में 23, कोडरमा में 01, लातेहार में 14, लोहरदगा में 34, पलामू में 35, रामगढ़ में 199, रांची में 228, साहिबगंज में 18, सरायकेला में 98, सिमडेगा में 67 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 89 मरीज स्वस्थ हुए।

कोरोना मीटर

नए मरीज : 1,222

शनिवार को हुई मौत : 10

एक दिन पूर्व मिले मरीज : 1,538

सक्रिय मरीज : 13,529  

शनिवार को हुए स्वस्थ : 1,274

अबतक स्वस्थ : 55,697

कोरोना के कुल मामले : 69,860

अबतक मौत : 634

शनिवार को हुई जांच : 23,042

अबतक हुई जांच : 16,70,943

जिलावार सक्रिय मामले

बोकारो :  299

चतरा : 281

देवघर : 208

धनबाद :  877

दुमका : 194

पूर्वी सिहंभूम : 2819

गढवा : 147

गिरिडीह : 262

गोडडा : 161

गुमला : 390

हजारीबाग : 639

जामताड़ा : 119

खूंटी : 302

कोडरमा : 803

लातेहार : 216

लोहरदगा : 180

पाकुड़ : 59

पलामू : 190

रामगढ़ :  659

रांची : 3134

साहिबगंज :  109

सरायकेला :  734

सिमडेगा : 321

पश्चिमी सिंहभूम : 445

अबतक स्वस्थ मरीज

बोकारो : 3009

चतरा : 799

देवघर :  1829

धनबाद : 3482

दुमका :  666

पूर्वी सिंहभूम : 9038

गढ़वा : 1554

गिरिडीह : 2601

गोड्डा : 1010

गुमला : 1056

हजारीबाग :  2227

जामताड़ा : 545

खूंटी : 929

कोडरमा : 1690

लातेहार : 1130

लोहरदगा : 738

पाकुड़ : 553

पलामू : 2077

रामगढ़ : 2475

रांची :  12005

साहिबगंज : 1055

सरायकेला : 1681

सिमडेगा : 1164

पश्चिमी सिंहभूम : 2384

chat bot
आपका साथी