Jharkhand Coronavirus Update: मरीजों के स्वस्थ होने का भी टूट रहा रिकॉर्ड, एक दिन में 809 ने कोरोना को हराया

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में अबतक 7491 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को रांची में सबसे अधिक 369 मरीज स्वस्थ हुए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 09:35 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 01:52 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: मरीजों के स्वस्थ होने का भी टूट रहा रिकॉर्ड, एक दिन में 809 ने कोरोना को हराया
Jharkhand Coronavirus Update: मरीजों के स्वस्थ होने का भी टूट रहा रिकॉर्ड, एक दिन में 809 ने कोरोना को हराया

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मरीजों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। इधर, पिछले दो दिनों से कोरोना मरीज बड़ी संख्‍या में स्‍वस्‍थ भी हो रहे हैं।  राज्य में एक ओर जहां बड़ी संख्या में नए संक्रमितों की लगातार पहचान हो रही है, वहीं बड़ी संख्या में मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो रहे हैं। शुक्रवार को भी राज्य में रिकॉर्ड 809 मरीज स्वस्थ हुए।

एक दिन पहले गुरुवार को भी राज्य में रिकॉर्ड 768 मरीज स्वस्थ हुए थे। शुक्रवार का दिन इस कारण भी खास रहा कि नए मरीजों की संख्या से अधिक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या रही। राज्य में अबतक 7491 मरीज कोरोना के संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 8854 हो चुकी है। शुक्रवार को रांची में सबसे अधिक 369 मरीज स्वस्थ हुए, जबकि यहां 160 नए मरीज भी मिले।

शुक्रवार को झारखंड के 21 जिलों में 670 नए मरीजों की पहचान हुई। रांची में सर्वाधिक 160 मरीज मिले, वहीं गिरिडीह में भी 109 नए मरीजों के साथ संक्रमण बढ़ता दिखा। इसके अलावा, पूर्वी सिंहभूम में 108, धनबाद में 59, हजारीबाग में 53, बोकारो में 26, रामगढ़ में 24, चतरा में 23, साहिबगंज में 19, सरायकेला में 16, देवघर में 15, लोहरदगा में 12, खूंटी में 10, सिमडेगा में आठ, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा तथा कोडरमा में पांच-पांच, गुमला तथा पलामू में चार-चार, लातेहार में दो तथा गोड्डा में तीन नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 16,534 हो गई है। वहीं, शुक्रवार को राज्य में 13 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। रांची में कोकर के एक मरीज की रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गई। जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) व महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कुल सात मरीजों की मौत कोरोना से हुई। इनमें दो महिला, एक किशोरी व चार पुरुष शामिल हैं। इधर, पलामू के एक मरीज की तबीयत ज्यादा बिगडऩे के बाद रिम्स, रांची रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हजारीबाग के भी दो तथा रामगढ़ तथा धनबाद के एक-एक मरीजों की मौत हुई है।

यहां इतने मरीज हुए स्वस्थ

शुक्रवार को रांची में 369, लातेहार में 112, गिरिडीह में 48, धनबाद तथा साहिबगंज में 38, कोडरमा में 36, हजारीबाग में 34 तथा गुमला में 28 मरीज स्वस्थ हुए। इसी तरह पाकुड़ में 26, लातेहार तथा सिमडेगा में 20-20, गोड्डा में 15, प. सिंहभूम में 12, चतरा में नौ, सरायकेला तथा खूंटी में छह, देवघर में तीन, रामगढ़ में एक मरीज स्वस्थ भी हुए।

सीआइडी में एक डीएसपी सहित 10 पदाधिकारी-कर्मी हो गए कोरोना वायरस से संक्रमित

राज्य सरकार के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) के 10 पदाधिकारी-कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कोरोना संक्रमितों में एडीजी सीआइडी के छह हाउसगार्ड, एक डीएसपी व अन्य पुलिसकर्मी-पदाधिकारी शामिल हैं। सीआइडी के डोरंडा में राजा रानी कोठी स्थित मुख्यालय को बंद कर दिया गया है। विभाग को सैनिटाइज किया जा रहा है।

कोरोना मीटर

नए मामले : 670

शुक्रवार को हुई मौत : 13

एक दिन पूर्व मिले मामले : 734

सक्रिय मरीज : 8854

अब तक स्वस्थ : 7491

कोरोना के कुल मामले : 16534

अबतक मौत : 189

शुक्रवार को हुई जांच : 9441

अबतक हुई जांच : 367757

कोरोना : फैक्ट फाइल

जिलावार सक्रिय मामले

बोकारो : 239

चतरा : 220

देवघर : 356

धनबाद :  398

दुमका : 122

पूर्वी सिहंभूम : 1806

गढ़वा : 308

गिरिडीह : 177

गोडडा : 406

गुमला : 263

हजारीबाग : 431

जामताड़ा : 69

खूंटी : 241

कोडरमा : 298

लातेहार : 156

लोहरदगा : 88

पाकुड़ : 187

पलामू :  331

रामगढ़ : 209

रांची : 1766

साहिबगंज :  186

सरायकेला : 213

सिमडेगा : 141

पश्चिमी सिंहभूम : 238

7 अगस्त तक स्वस्थ मरीज

बोकारो : 167

चतरा : 195

देवघर :  236

धनबाद : 529

दुमका :  59

पूर्वी सिंहभूम : 805

गढ़वा : 228

गिरिडीह : 567

गोडडा : 156

गुमला : 140

हजारीबाग : 417

जामताड़ा : 79

खूंटी : 59

कोडरमा : 384

लातेहार : 230

लोहरदगा : 204

पाकुड़ : 127

पलामू : 285

रामगढ़ : 330

रांची : 1356

साहिबगंज : 105

सरायकेला : 153

सिमडेगा : 446

पश्चिमी सिंहभूम : 234

chat bot
आपका साथी