Jharkhand Coronavirus News: झारखंड के 4 जिलों में कोरोना संक्रमण तेज, अब तक 13 हजार से अधिक मामले

Jharkhand Coronavirus News Update राज्य में अबतक 4794 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 8669 सक्रिय मरीज हैं। जमशेदपुर में सात मरीजों की मौत हो गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 11:33 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 11:37 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड के 4 जिलों में कोरोना संक्रमण तेज, अब तक 13 हजार से अधिक मामले
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड के 4 जिलों में कोरोना संक्रमण तेज, अब तक 13 हजार से अधिक मामले

रांची, राज्य ब्यूरो। जांच में तेजी आने के बाद झारखंड के लगभग सभी जिलों में लगातार नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, लेकिन चार जिलों में असर ज्यादा दिख रहा है। रांची और पूर्वी सिंहभूम में संक्रमण रफ्तार पकड़े हुए था ही, अब खूंटी और हजारीबाग में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार को राज्य में 741 नए मामले सामने आए, कोरोना के कुल मामले 13 हजार से अधिक हो चुके हैं।

नए संक्रमितों में रांची स्थित बरियातू थाना प्रभारी, कई डॉक्टर, सचिवालय कर्मी, पुलिसकर्मी आदि शामिल हैं। मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जमशेदपुर में सात लोगों की जान इस बीमारी ने ले ली। इनमें दो महिलाएं व पांच पुरुष हैं। मृतकों में दो कदमा, दो साकची, एक मानगो, एक जुगसलाई व एक बारी नगर निवासी हैं।

जिन लोगों की मौत हुई है, वे सभी किसी ने किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे थे। अबतक 160 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि रविवार को 112 मरीज स्वस्थ भी हुए। अबतक 4794 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में 8669 सक्रिय मरीज है। राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 13,623 हो गए हैं।

रांची में मिले 130 मरीज

सोमवार को रांची में 130, खूंटी में 92, हजारीबाग में 90, धनबाद में 62, जमशेदपुर में 43, रामगढ़ में 54, जामताड़ा में 41, साहिबगंज में 34, लातेहार में 31, पश्चिमी सिंहभूम में 25, गुमला में 23, सिमडेगा में 22, गिरिडीह में 20, लोहरदगा में 14, सरायकेला में 13,  पाकुड़ में 12, देवघर में 11, दुमका, पलामू तथा बोकारो में आठ-आठ नए मरीज मिले।

लातेहार का महुआडांड़ थाना सील

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पुलिसकॢमयों में संक्रमण मिलने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। लातेहार के महुआडांड़ थाना में 11 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। खतरे को देखते हुए थाने को दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। पुलिसकर्मी ज्यादातर जरूरी काम फोन से निबटा रहे हैं।

112 मरीज स्वस्थ भी हुए

राज्य में सोमवार को 112 मरीज स्वस्थ भी हुए। गिरिडीह में 35, रांची में 34, जामताड़ा में 23, जमशेदपुर में 16, कोडरमा तथा सिमडेगा में दो-दो मरीज स्वस्थ हुए।

कोरोना मीटर

नए मामले : 741

रविवार को हुई मौत : 07

एक दिन पूर्व मिले मामले : 694

सक्रिय मरीज : 8669

अब तक स्वस्थ : 4794

कोरोना के कुल मामले : 13,623

अबतक मौत : 160

सोमवार को हुई जांच : 6255

अबतक हुई जांच : 3,39,560

कोरोना : फैक्ट फाइल

जिलावार सक्रिय मामले

बोकारो : 148

चतरा : 211

देवघर : 425

धनबाद :  531

दुमका : 92

पूर्वी सिहंभूम : 1534

गढ्वा : 296

गिरिडीह : 310

गोडडा : 139

गुमला : 278

हजारीबाग : 430

जामताड़ा : 72

खूंटी : 163

कोडरमा : 348

लातेहार : 208

लोहरदगा : 139

पाकुड़ : 177

पलामू :  293

रामगढ़ : 329

रांची : 1802

साहिबगंज : 177

सरायकेला : 170

सिमडेगा : 157

पश्चिमी सिंहभूम : 233

3 अगस्त तक स्वस्थ मरीज

बोकारो : 141

चतरा : 167

देवघर :  84

धनबाद : 201

दुमका :  49

पूर्वी सिहंभूम : 636

गढ़वा : 197

गिरिडीह : 316

गोडडा : 23

गुमला : 103

हजारीबाग : 310

जामताड़ा : 69

खूंटी : 42

कोडरमा : 304

लातेहार : 107

लोहरदगा : 141

पाकुड़ : 79

पलामू : 238

रामगढ़ : 161

रांची : 688

साहिबगंज : 66

सरायकेला : 131

सिमडेगा : 394

पश्चिमी सिंहभूम : 147

chat bot
आपका साथी