Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना के 9 हजार के करीब सक्रिय मरीज, अब तक 161 की मौत

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्‍या 14086 हो गई है। मंगलवार को 5953 जांच हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:45 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 05:22 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना के 9 हजार के करीब सक्रिय मरीज, अब तक 161 की मौत
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना के 9 हजार के करीब सक्रिय मरीज, अब तक 161 की मौत

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में कोरोना अब हर ओर दस्तक दे रहा है। आम से लेकर खास तक संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अब तक राज्‍य में कोरोना के सक्रिय मामले 9 हजार के करीब हो गए हैं और 161 मरीजों की मौत हो गई है। झारखंड में मंगलवार को कुल 415 नए मरीज मिले, जबकि छह मरीजों की मौत हो गई। इस बीच राहत की बात यह है कि मंगलवार को रिकॉर्ड 383 मरीज स्वस्थ भी हुए। जिन मरीजों की मौत हुई, उनमें जमशेदपुर के चार और लातेहार व रांची के एक-एक मरीज शामिल हैं।

रांची जेल में दोनों पूर्व मंत्रियों के अलावा अन्य 16 कैदी व जेलकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। यहां अब तक 32 कैदियों व 22 सुरक्षाकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, जबकि 250 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। रांची के रिम्स में तीन माइक्रोबायलॉजी विभाग के टेक्नीशियन भी संक्रमित हुए हैं। वहीं, रांची में नामकुम के महाराणा प्रताप चौक के समीप रहने वाले एक परिवार के सात सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

झारखंड में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्‍या 14086 हो गई है। मंगलवार को 5,953 जांच हुई। राज्‍य में अबतक 3,45,907 लोगों की कोरोना जांच हुई है। राज्य में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 8,726 हो गई है। वहीं, राज्य में अबतक 5,199 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपने आवास पर पदस्थापित एक सुरक्षाकर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद आइसोलेशन में चले गए हैं। धनबाद के सिटी एसपी आर रामकुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसी तरह रांची के धुर्वा स्थित जेल आइजी के कार्यालय में पदस्थापित दो अंगरक्षक व दो चतुथवर्गीय कर्मचारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

कोरोना : फैक्ट फाइल

जिलावार सक्रिय मामले

बोकारो : 156

चतरा : 212

देवघर : 423

धनबाद :  526

दुमका : 101

पूर्वी सिहंभूम : 1682

गढ्वा : 310

गिरिडीह : 201

गोडडा : 183

गुमला : 279

हजारीबाग : 406

जामताड़ा : 72

खूंटी : 191

कोडरमा : 359

लातेहार : 228

लोहरदगा : 84

पाकुड़ : 202

पलामू :  337

रामगढ़ : 285

रांची : 1800

साहिबगंज : 177

सरायकेला : 182

सिमडेगा : 162

पश्चिमी सिंहभूम : 274

अबतक कहां-कितने स्वस्थ हुए

बोकारो : 141

चतरा : 167

देवघर :  84

धनबाद : 201

दुमका :  54

पूर्वी सिहंभूम : 693

गढ़वा : 197

गिरिडीह : 428

गोडडा : 23

गुमला : 103

हजारीबाग : 334

जामताड़ा : 69

खूंटी : 42

कोडरमा : 310

लातेहार : 107

लोहरदगा : 187

पाकुड़ : 79

पलामू : 282

रामगढ़ : 205

रांची : 755

साहिबगंज : 66

सरायकेला : 131

सिमडेगा : 394

पश्चिमी

सिंहभूम : 147

कोरोना मीटर

नए मामले : 415

मंगलवार को हुई मौत : 03

एक दिन पूर्व मिले मामले : 789

सक्रिय मरीज : 8,726

अब तक स्वस्थ : 5,199

कोरोना के कुल मामले : 14,086

अबतक मौत : 161

मंगलवार को हुई जांच : 5,953

अबतक हुई जांच : 3,45,907

chat bot
आपका साथी