Ranchi, Jharkhand Coronavirus News Update: रांची में आज 71 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Ranchi Coronavirus News Update झारखंड में बुधवार को 316 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में 71 हजारीबाग में 35 और जमशेदपुर में 11 नए मामले मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 09:10 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 07:21 PM (IST)
Ranchi, Jharkhand Coronavirus News Update: रांची में आज 71 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Ranchi, Jharkhand Coronavirus News Update: रांची में आज 71 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Ranchi Coronavirus News Update झारखंड में बुधवार को 316 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में रिकॉर्ड 71, हजारीबाग में 35 और जमशेदपुर में 11 नए मामले मिले हैं। आज के ताजा मामलों में पलामू में 7, साहिबगंज में 5, गिरिडीह, धनबाद और रामगढ़ में 2-2, तथा सिमडेगा में एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। राज्‍य में आज कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई। एक मौत हजारीबाग और एक मरीज की मौत जमशेदपुर में हुई है।

रिम्‍स की जांच में आज 107 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। दैनिक जागरण संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि यहां बुधवार को 1132 सैंपल की जांच की गई। इनमें 107 केस पॉजिटिव और 1024 निगेटिव मिले हैं। आज हजारीबाग में 35, रामगढ़ में 21, गढ़वा में 27, लोहरदगा में 11, रिम्‍स में भर्ती 4 मरीज और रांची में कोरोना संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए हैं।

झारखंड में बुधवार को मिले 316 कोरोना सं‍क्रमि‍त

रांची : 71 हजारीबाग : 35 जमशेदपुर : 11 पलामू : 07 साहिबगंज : 05 गिरिडीह : 02 धनबाद : 02 रामगढ़ : 02 सिमडेगा : 01

रिम्स के कोविड अस्पताल में शाकाहारी को भी दिया जा रहा अंडा, डायट तक नहीं हो रहा फॉलो

रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती हुसैनाबाद के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता का कहना है कि रिम्स के कोविड वार्ड में समय पर चिकित्सक देखने नहीं आते। गंभीर मरीजों की सुद लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने रिम्स की व्यवस्था पर कई सवाल उठाए है। उनका कहना है की मरीजों को डायट के हिसाब से खाना तक नहीं दिया जाता। वे खुद शाकाहारी है, कई बार बताने के बाद भी खाने में अंडा दिया जाता है। जिसे वे खा भी नहीं पाते।

व्यवस्था के नाम पर रिम्स में कुछ नहीं, समय पर डॉक्टर तक नहीं आते देखने

पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती हुए एक सप्ताह से अधिक हो चुका है लेकिन किसी ने उनसे ना तो संपर्क किया और ना ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की गई। परिवार के सदस्यों तक का विवरण नहीं लिया गया। ना ही उनकी सैंपल की जांच हुई। राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर कहा कि सरकार बिल्कुल मजबूर और लाचार अवस्था में जनता की सेवा कर रही है। अपना गिरेबान बचाने के लिए मुख्यमंत्री अपने परिवार की हिफाजत में लगे हुए है, इन्हें आम जनता से कोई लेना देना नहीं है।

chat bot
आपका साथी