Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के 1349 नए मामले, चार की मौत, रांची में सबसे अधिक 362 मामले

झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरूवार देर शाम तक झारखंड के विभिन्न जिलों से कुल 1349 नए संक्रमित पाए गए। जबक‍ि 1386 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्‍त हुए। वहीं आज कोरोनावायरस संक्रमण ने झारखंड में चार लोगों की जान ले ली।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:18 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 09:28 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के 1349 नए मामले, चार की मौत, रांची में सबसे अधिक 362 मामले
कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करते लैब तकनीशियन। जागरण

रांची (जासं ) । झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरूवार देर शाम तक झारखंड के विभिन्न जिलों से कुल 1349 नए संक्रमित पाए गए। जबक‍ि 1386 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्‍त हुए। वहीं आज कोरोनावायरस संक्रमण ने झारखंड में चार लोगों की जान ले ली। इनमें पूर्वी स‍िंहभूम के तीन तथा रामगढ़ के एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

गुरुवार को बोकारो में 48, चतरा में 43, देवघर में 36, धनबाद में 85, दुमका में 17, पूर्वी सिंहभूम में 123, गढ़वा में 112, गिरिडीह में 17, गोड्डा में 44, गुमला में 19, हजारीबाग में 78, जामताड़ा में पांच, खूंटी में पांच, कोडरमा में 36, लातेहार में 16, लोहरदगा में 19, पाकुड़ में दो, पलामू में 69, रामगढ़ में 32, रांची में 362, साहिबगंज में 41, सरायकेला खरसावां  में 56, सिमडेगा में पांच तथा प. सिंहभूम में 79 नए संक्रमित की पहचान हुई।

इसके अलावा गुरुवार को राज्य में 1386 कोरोना मरीज संक्रमणमुक्त हुए। इनमें बोकारो के 81, चतरा के सात, देवघर के 42, धनबाद के 86, दुमका के सात, पूर्वी सिंहभूम के 41, गढ़वा के 63, गिरिडीह के 21, गोड्डा के 30, गुमला के 25, हजारीबाग के 39, जामताड़ा के 23, खूंटी के 18, कोडरमा के 264, लातेहार के सात, लोहरदगा के  20, पाकुड़ के 20, पलामू के 78, रामगढ़ के 34, रांची के 229, साहिबगंज के 12, सरायकेला खरसावां के 157 तथा प. सिंहभूम के 82 मरीज शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी