Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में आज 50 मौतें, 3992 नए कोरोना संक्रमित मिले; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Jharkhand झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण कहर बनकर टूट रहा है। रविवार को एक बार फिर 50 मौतों से राज्‍य में हाहाकार मच गया। बीते 24 घंटे में राज्‍य में 3992 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:41 AM (IST)
Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में आज 50 मौतें, 3992 नए कोरोना संक्रमित मिले; जानें ताजा हाल
Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में रविवार को एक बार फिर 50 मौतों से राज्‍य में हाहाकार मच गया।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Coronavirus in Jharkhand झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण कहर बनकर टूट रहा है। रविवार को एक बार फिर 50 मौतों से राज्‍य में हाहाकार मच गया। बीते 24 घंटे में राज्‍य में 3992 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राज्य में 3,992 नए संक्रमित मिले। 50 मरीजों की हुई मौत। रांची में 11 मरीजों की मौत हुई। रांची में 1073, पूर्वी सिंहभूम में 676 नए मरीज। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 28,010 हो गई है।

थमने का नाम नहीं ले रहा संक्रमण, 24 घंटे में मिले 3,992 मरीज, 50 की मौत

राज्य में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रतिदिन मिलनेवाली मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। रविवार को भी हुई जांच में 3,992 लोग संक्रमित पाए गए। धनबाद से निर्वाचित विधायक राज सिन्हा तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी सह ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, राज्य में 24 घंटे के भीतर 50 मरीजों की जान इलाज के दौरान चली गई। 

रांची में 1073, पूर्वी सिंहभूम में 676 व कोडरमा में 287 नए संक्रमित

राज्य में रविवार को लगातार पांचवें दिन तीन हजार से अधिक नए मरीज मिले। रांची में 1,073, पूर्वी सिंहभूम में 676 तथा कोडरमा में 287 नए संक्रमित मिले। ग्यारह अन्य जिलों में भी सौ से अधिक नए मरीज मिले है। इधर, पूर्वी सिंहभूम में 17, रांची में 11, गोड्डा में चार, दुमका, गुमला, खूंटी, गढ़वा, पलामू व रामगढ़, में दो-दो, चतरा, धनबाद, कोडरमा, लातेहार, साहिबगंज तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

आठ दिनों में 268 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत

राज्य में आठ दिनों में 268 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इधर, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रविवार को मेडिका अस्पताल से वापस राजभवन आ गई हैं। राज्यपाल फिलहाल राजभवन में ही आइसोलेशन में रहेंगी। कोरोना संक्रमित होने के बाद शनिवार को उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राज्‍यपाल लौटीं राजभवन

कोरोना से संबंधित किसी तरह के लक्षण नहीं होने के कारण चिकित्सकों के सलाह पर रविवार को अपराह्न 3:30 बजे खुद को डिस्चार्ज कराकर वे राजभवन वापस लौट गईं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कोरोना संक्रमित होने के बाद भी राज्यपाल पूरी तरह से स्वस्थ है। एहतियात के लिए भर्ती होने के बाद कुछ जरूरी जांच कराई गई थी, जिसमें सभी रिपोर्ट सामान्य आई। राज्यपाल होम आइसोलेशन में ही चिकित्सकों के संपर्क में रहेंगी।

किस जिले में मिले कितने संक्रमित

बोकारो : 113,  चतरा : 141, देवघर : 141, धनबाद : 174, दुमका : 63, पूर्वी सिंहभूम : 676, गढ़वा : 72, गिरिडीह : 27, गोड्डा : 55, गुमला : 52, हजारीबाग : 115, जामताड़ा : 113, खूंटी : 147, कोडरमा : 287, लातेहार : 101, लोहरदगा : 23, पाकुड़ : 02, पलामू : 47, रामगढ़ : 80, रांची : 1,073, साहिबगंज : 143, सरायकेला : 135, सिमडेगा : 96, पश्चिमी सिंहभूम : 116

रांची और झारखंड में इस गति से बढ़ रहा संक्रमण ऐसे बढ़ रहा संक्रमण

दिन - रांची - झारखंड 1 अप्रैल 369 690 2 अप्रैल 368 694 3 अप्रैल 472 873 4 अप्रैल 446, 788 5 अप्रैल 569 1,086 6 अप्रैल 539 1,264 7 अप्रैल 562 1,312 8 अप्रैल 858 1,882 9 अप्रैल 754 1,925 10 अप्रैल 904 2,373 11 अप्रैल 1,076 2,296 12 अप्रैल 787 2,366 13 अप्रैल 1,049 2,844 14 अप्रैल 1,273 3,198 15 अप्रैल 1,393 3,480 16 अप्रैल 1,372 3,843 17 अप्रैल 1,410   3,869 18 अप्रैल  1,073  3,992

chat bot
आपका साथी