Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना से 19 मौतें, 2366 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News Latest Update झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण चिंताजनक ढंग से बढ़ रहा है। रोज मिलने वाले नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आज 2366 पर पहुंच गई है। जबकि संक्रमितों की लगातार घट रही रिकवरी रेट से सरकार सकते में हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:28 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:59 AM (IST)
Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना से 19 मौतें, 2366 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus News Latest Update: झारखंड में रोज मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2366 पर पहुंच गई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News Latest Update राज्य में सोमवार को 37,028 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 2,366 संक्रमित पाए गए। इस तरह, राज्य में लगातार तीसरे दिन दो हजार से अधिक मरीज मिले। इससे अब राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हजार से अधिक (15,343) हो गई है। यहां एक बार फिर सक्रिय मरीजों की संख्या पहली लहर में सर्वाधिक संक्रमित की संख्या 15,541 के पास पहुंच गई है। संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या राज्य सरकार, जिला प्रशासन व राज्य के सभी लोगों के लिए चिंता की स्थिति बनी हुई है। 

सोमवार को हुई जांच में हमेशा की तरह रांची में सर्वाधिक 787 नए मरीज की पहचान हुई। हालांकि रांची में पिछले दो दिनों क्रमश: 904 तथा 1,076 मरीज मिलने के बाद सोमवार को कुछ राहत जैसी स्थिति रही। रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम में 370, रामगढ़ में 142, कोडरमा में 125, खूंटी में 106 संक्रमित मिले। अन्य जिलों में सौ से कम संख्या में मरीज मिले हैं। इधर, सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक इंद्रजीत महतो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इधर, सोमवार को राज्य में 19 मरीजों की मौत हो गई। इनमें आठ रांची, आठ धनबाद, दो पूर्वी सिंहभूम तथा एक लोहरदगा के मरीज शामिल हैं। राहत की बात यह है कि राज्य में 24 घंटे के भीतर 937 मरीज स्वस्थ भी हुए। 

रिकवरी रेट में 10 फीसद की गिरावट

इधर, अधिक संख्या में संक्रमित मरीजों के मिलने से राज्य में रिकवरी रेट भी लगातार गिर रही है। राज्य में एक समय में यह दर 98 फीसद थी जो अब घटकर 88 फीसद पहुंच गई है। इस तरह, इसमें दस फीसद की गिरावट आई है। देश में यह दर झारखंड से अधिक 89 फीसद है। 

किस जिले में मिले कितने संक्रमित

बोकारो : 91, चतरा : 25, देवघर : 89, धनबाद : 64, दुमका : 50, पूर्वी सिंहभूम : 370, गढ़वा : 28, गिरिडीह : 29, गोड्डा : 24, गुमला : 54, हजारीबाग : 93, जामताड़ा : 44, खूंटी : 106, कोडरमा : 125, लातेहार : 53, लोहरदगा : 19, पाकुड़ : 14, पलामू : 38, रामगढ़ : 142, रांची : 787, साहिबगंज : 59, सरायकेला : 09, सिमडेगा : 19, पश्चिमी सिंहभूम : 34 

रांची और झारखंड में इस गति से बढ़ रहा संक्रमण 31 मार्च 351 693 1 अप्रैल 369 690 2 अप्रैल 368 694 3 अप्रैल 472 873 4 अप्रैल 446, 788 5 अप्रैल 569 1,086 6 अप्रैल 539 1,264 7 अप्रैल 562 1,312 8 अप्रैल 858  1,882 9 अप्रैल 754  1,925 10 अप्रैल 904  2,373 11 अप्रैल 1,076  2,296 12 अप्रैल 787   2,366

जांच रिपोर्ट में देरी से संक्रमित हो रहे कई, मरीज का भी हो रहा नुकसान

राज्य के लोगों को कोरोना होने से पहले ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना के किसी प्रकार के लक्षण आने या संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद लोग कोरोना की जांच कराने के लिए आगे आ रहे हैं। लेकिन जहां जांच केंद्रों पर उन्हें कुव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है, वहीं जांच के लिए सैंपल देने के बाद उन्हें रिपोर्ट के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

आरटी-पीसीआर से जांच की रिपोर्ट की तो बात छोड़ ही दें, ट्रूनेट से भी जांच की रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लग रहा है। समय पर जांच रिपोर्ट नहीं आने से जहां एक कोरोना मरीज रिपोर्ट आने तक कई लोगों को संक्रमित कर चुका होता हैं, वहीं समय पर इलाज नहीं होने का खामियाजा उसे भी उठाना पड़ रहा है। जांच रिपोर्ट आने तक ऐसे संभावित मरीजों की काउंसिलिंग की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

वहीं, राजधानी रांची के सदर अस्पताल सहित अन्य केंद्रों पर कुव्यवस्था की स्थिति यह है कि वहां शारीरिक दूरी का अनुपालन नहीं हो रहा है। ऐसे में जांच कराने पहुंच रहे लोग संक्रमित नहीं होने के बावजूद वहां संक्रमित हो सकते हैं। इधर, लोड बढ़ने के कारण राजधानी रांची के कई निजी लैब ने भी घर जाकर सैंपल लेना बंद कर दिया है।

झारखंड में प्रत्येक मरीज दो अन्य को कर रहा संक्रमित

संक्रमितों के लगातार बढ़ रहे आंकड़ों के आधार पर कहा जा रहा है कि झारखंड में प्रत्येक मरीज दो अन्य लोगों को संक्रमित कर रहा है। बताया जाता है कि यह उत्तर प्रदेश के बाद झारखंड में सर्वाधिक है। इसका बड़ा कारण मरीजों की जांच रिपोर्ट देर से मिलना भी है।

अभी भी लगभग 24 हजार सैंपल जांच के लिए लंबित

हालांकि राज्य सरकार ने जांच की रफ्तार बढ़ाई है। हाल के दिनों में जहां 25 से 28 हजार सैंपल की जांच हो रही थी, वहीं रविवार को 36,855 सैंपल की जांच हुई। इसके बावजूद रविवार शाम तक 21,411 सैंपल जांच के लिए लंबित थे। बैकलॉग कम करने के लिए राज्य सरकार ने रविवार को ही आरटी-पीसीआर जांच के लिए 5,901 सैंपल आइसीएमआर, भुवनेश्वर भेजे गए।

chat bot
आपका साथी