Jharkhand Corona Update@8May: झारखंड में आज कोरोना से 141 मौतें, 6112 नए मामले; Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में आज 6112 नए संक्रमित मिले जबकि 5953 मरीज स्वस्थ हुए। आज भी राज्य में 141 मरीजों की मौत हो गई। रांची में आज 827 कोरोना संक्रमित मिले जबकि 1033 मरीज स्वस्थ हुए। आज भी 42 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में एक बार फिर छह हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। शनिवार को राज्य में 45,658 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 6,112 संक्रमित पाए गए। लगातार दूसरे दिन यहां प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले, इतने लोगों की जांच में 16 से 19 लोग संक्रमित मिल रहे थे। राहत की बात यह भी है कि राज्य में स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी राज्य में 5,953 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए।
आज 6,112 नए संक्रमित मिले, 5,953 मरीजों ने दी कोरोना को मात
राज्य में कोरोना मामले में होनेवाली वृद्धि में भी कमी आई है। यहां 24-30 अप्रैल के बीच कोरोना के मामले प्रतिदिन तीन फीसद की दर से बढ़ रहे थे। अब यह दर एक से सात मई के बीच घटकर औसत 2.04 फीसद हो गई है। वहीं, राज्य में 24 अप्रैल को कोरोना के मामले 26 दिनों में दोगुना हो रहे थे। अब मामले के दोगुना होने में 35 दिन लग रहे हैं। इधर, रांची में शनिवार को 836 नए संक्रमित मिले, जबकि इससे अधिक 1,033 मरीज स्वस्थ हुए। रांची में लगातार दूसरे दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। शनिवार को रांची से अधिक पूर्वी सिंहभूम में 1,025 नए मरीज मिले। हालांकि यहां भी 911 मरीज स्वस्थ हुए।
शनिवार को 141 मरीजों की गई जान
राज्य में बड़ी संख्या में संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद भी मरीजों की होनेवाली मौत चिंता का कारण बनी हुई है। यहां शनिवार को भी 141 मरीजों की जान चली गई। रांची में 42, पूर्वी सिंहभूम में 25, धनबाद में 11, हजारीबाग में नौ, बोकारो व चतरा आठ-आठ, कोडरमा में सात, गिरिडीह में पांच, लोहरदगा में चार, जामताड़ा व पश्चिमी सिंहभूम में तीन, पलामू, देवघर, खूंटी, लातेहार, रामगढ़ व गोड्डा में दो-दो तथा सरायकेला, गढ़वा, सिमडेगा व दुमका में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई है।
रांची सहित 11 जिलों में नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीज हुए स्वस्थ
राज्य के 11 जिले में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। इनमें रांची, धनबाद, दुमका, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। राज्य में नए संक्रमित मिलने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 61,195 हो गई है।
शनिवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ
जिला - संक्रमित - स्वस्थ बोकारो 729 457 चतरा 194 42 देवघर 189 110 धनबाद 172 187 दुमका 33 125 पूर्वी सिंहभूम 1025 911 गढ़वा 170 28 गिरिडीह 259 168 गोड्डा 61 76 गुमला 167 294 हजारीबाग 271 532 जामताड़ा 110 67 खूंटी 185 148 कोडरमा 197 201 लातेहार 135 25 लोहरदगा 172 478 पाकुड़ 63 25 पलामू 433 324 रामगढ़ 224 187 रांची 836 1,033 साहिबगंज 57 57 सरायकेला 84 116 सिमडेगा 103 111 पश्चिमी सिंहभूम 243 251
राज्य में ऐसा है कोरोना संक्रमण का वर्तमान ट्रेंड
दिन - नए संक्रमित - स्वस्थ हुए - मौत 26 अप्रैल 5,647 4,018 124 27 अप्रैल 6,020 4,247 131 28 अप्रैल 8,075 4,362 149 29 अप्रैल 5,961 4,755 145 30 अप्रैल 5,961 4,665 130 1 मई 6,323 4,770 159 2 मई 4,738 4,541 115 3 मई 6,899 5,614 129 4 मई 5,974 5,810 132 5 मई 5,770 5,804 141 6 मई 6,974 5,740 133 7 मई 5,973 5,293 136 8 मई 6,112 5,953 141