Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में आज DSP, डॉक्‍टर समेत 145 कोरोना पॉजिटिव, 3 मौत, अबतक 3663; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Jharkhand News Update झारखंड में शनिवार को 145 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राज्‍य में कोरोना संक्रमित तीन बुजुर्गों की मौत हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 08:37 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:11 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में आज DSP, डॉक्‍टर समेत 145 कोरोना पॉजिटिव, 3 मौत, अबतक 3663; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में आज DSP, डॉक्‍टर समेत 145 कोरोना पॉजिटिव, 3 मौत, अबतक 3663; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus in Jharkhand News Update  झारखंड में कोरोना के संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जहां 145 नए संक्रमितों की पहचान हुई, वहीं गिरिडीह, गोड्डा और धनबाद के तीन बुजुर्गों की मौत हो गई। ये तीनों बुजुर्ग पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। नए संक्रमित मरीजों में एक डीएसपी स्तर के पदाधिकारी, रांची के एक अस्पताल के डॉक्टर सहित कई पुलिसकर्मी और जवान शामिल हैं। शनिवार को धनबाद में में मिले मरीजों में बीसीसीएल के मुख्यालय कोयला भवन के एक महाप्रबंधक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। उनके संपर्क में कई लोगों के आने की बात कही जा रही है। इनके अलावा बीसीसीएल के ही एक रिटायर चिकित्सक, दवा कंपनी का एक एमआर और मृत वृद्ध का पुत्र भी संक्रमितों में शामिल हैं।

गिरिडीह, गोड्डा व धनबाद के तीन संक्रमित बुजुर्गों की मौत, जूझ रहे थे कई बीमारियों से 

शनिवार को ही 32 मरीज स्वस्थ भी हुए हैैं। राज्य में लगातार पांचवें दिन 100 से अधिक मरीज मिले हैं। गिरिडीह के सरिया बगोदर निवासी एक व्यक्ति की रांची के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। कई अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित यह वृद्ध इससे पहले रामगढ़ में एक निजी चिकित्सक की देखरेख में इलाज करा रहे थे। हालत बिगडऩे के बाद उन्हें रांची में भर्ती कराया गया था।

कोरोना संक्रमित तीन बुजुर्गों की मौत, डीएसपी, डॉक्टर सहित 145 नए मरीज मिले

नए मामले : 145 आज मौत :  03 अबतक मौत : 26 सक्रिय मरीज : 1383 अब तक स्वस्थ : 2256 एक दिन पूर्व मिले मामले : 156 कोरोना के कुल मामले : 3663 अबतक हुई जांच : 176858 शनिवार को हुई जांच : 4826

सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 1383, पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक

धनबाद के धैया इलाके मेें भेलाटांड़ रोड के एक अपार्टमेंट में रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। ये कुछ दिन पहले ही किसी अन्य शहर से लौटने के बाद क्वारंटाइन में थे। दूसरी ओर गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती किए गए कोरोना संक्रमित महगामा क्षेत्र के पंचायत सेवक की शनिवार देर रात  मौत हो गई है। उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। शनिवार को ही ट्रूनेट मशीन की जांच में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के शिकार 26 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इनमें ज्यादातर पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

रांची के अलग-अलग इलाकों  में मिले 15 नए कोरोना संक्रमित

शनिवार को गढ़वा में 21, रांची में 15, पूर्वी सिंहभूम तथा कोडरमा में 13-13, चतरा में 12, रामगढ़ में 10, गुमला में आठ, पलामू में सात, बोकारो तथा गिरिडीह में छह-छह, धनबाद तथा लोहरदगा में पांच-पांच, साहिबगंज तथा सरायकेला में चार-चार, पाकुड़ तथा लातेहार में तीन-तीन, हजारीबाग, जामताड़ा तथा देवघर में दो-दो, सिमडेगा, गोड्डा, दुमका, तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक की पहचान हुई। रांची के सदर अस्पताल में संचालित थैलेसीमिया डे केयर सेंटर में ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराने गए एक बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद वहां की 8 नर्सों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वहीं सेंटर में ट्रांसफ्यूजन करा चुके अन्य बच्चों व उनके परिजनों की भी जांच कराने की तैयारी है।

कोरोना को हराकर अबतक 2256 लोग हो चुके हैं स्वस्थ

पूर्वी सिंहभूम में 13, धनबाद में सात, कोडरमा तथा रांची में चार-चार तथा खूंटी, सरायकेला, हजारीबाग में एक-एक मरीज स्वस्थ भी हुए। साहिबगंज में एक गर्भवती महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। गुमला में पूर्व में संक्रमित पाए गए बैंक मैनेजर के परिवार के तीन सदस्य भी संक्रमित मिले हैं, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष हैं।

रामगढ़ सदर अस्पताल में चार दिनों के लिए ओपीडी बंद

उधर रामगढ़ सदर अस्पताल में डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट सहित पांच स्वास्थ्यकर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चार दिनों के लिए ओपीडी सेवा बंद कर दी गई है। यहां सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की कोविड जांच हो रही है। अस्पताल में भर्ती कई प्रसूता अपने घर चली गई हैं। केवल ऑपरेशन से प्रसव हुए आठ मरीज ही अस्पताल में हैं। अस्पताल पूरी तरह से खाली रहने के कारण भर्ती सात-आठ प्रसूता मरीज व उनके परिजन भी डरने लगे हैं। 

लगातार पांचवें दिन 100 से अधिक मरीज

राज्य में लगातार पांचवें दिन 100 से अधिक मरीज मिले हैं। एक दिन पूर्व भी झारखंड में 156 नए संक्रमित की पहचान हुई थी। इससे राज्य में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर अब 1,383 हो गई है, जिसमें सबसे अधिक केस पूर्वी सिंहभूम में हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3663 हो गए हैं, जिनमें 2256 स्वस्थ भी हुए हैं।

जिलावार सक्रिय मामले बोकारो : 48 चतरा : 46 देवघर : 19 धनबाद : 127 दुमका : 09 पूर्वी सिंहभूम : 361 गढ़वा : 46 गिरिडीह : 31 गोड्डा : 13 गुमला : 33 हजारीबाग : 58 जामताड़ा : 03 खूंटी : 04 कोडरमा : 95 लातेहार : 22 लोहरदगा : 51 पाकुड़ : 42 पलामू : 19 रामगढ़ : 43 रांची : 183 साहेबगंज : 31 सरायकेला : 54 सिमडेगा : 10 पश्चिमी सिंहभूम : 36

11 जुलाई तक स्वस्थ होने वाले मरीज बोकारो : 37 चतरा : 52 देवघर : 43 धनबाद : 148 दुमका : 09 पूर्वी सिंहभूम : 296 गढ़वा : 97 गिरिडीह : 86 गोड्डा : 08 गुमला : 96 हजारीबाग : 184 जामताड़ा : 28 खूंटी : 28 कोडरमा : 166 लातेहार : 55 लोहरदगा : 49 पाकुड़ : 31 पलामू : 69 रामगढ़ : 125 रांची : 181 साहिबगंज :07 सरायकेला : 50 सिमडेगा : 354 पश्चिमी सिंहभूम : 57

chat bot
आपका साथी