Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में आज कोरोना से 45 मौतें, 4969 नए संक्रमित मिले; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Jharkhand झारखंड में एक दिन में मिलनेवाले नए संक्रमित की संख्या अब 5 हजार के पास पहुंच गई है। मंगलवार को राज्य में हुई कोरोना जांच में 4969 नए संक्रमित मिले। वहीं 24 घंटे के भीतर 45 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:05 PM (IST)
Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में आज कोरोना से 45 मौतें, 4969 नए संक्रमित मिले; जानें ताजा हाल
Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में आज 4,969 नए संक्रमित मिले। वहीं 45 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Coronavirus in Jharkhand राज्य में एक दिन में मिलनेवाले नए संक्रमित की संख्या अब 5 हजार के पास पहुंच गई है। मंगलवार को राज्य में हुई कोरोना जांच में 4,969 नए संक्रमित मिले। वहीं, 24 घंटे के भीतर 45 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि राज्य में 24 घंटे के भीतर 2,334 मरीज स्वस्थ भी हुए। रांची में रिकार्ड 1703 नए मरीज मिले। हालांकि यहां 1,035 मरीज स्वस्थ भी हुए। यहां 24 घंटे के भीतर 15 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

24 घंटे में मिलनेवाले नए संक्रमितों की संख्या अब 5 हजार के पास

राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। प्रत्येक दिन मिलनेवाले नए मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब दैनिक मामले 5 हजार के पास पहुंच गए हैं। सोमवार को राज्य में 33,839 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 4,969 संक्रमित पाए गए। इस तरह, प्रत्येक सौ लोगों की जांच में लगभग 15 संक्रमित पाए गए। राहत की बात यह है कि राज्य में 24 घंटे के भीतर 2,334 मरीज स्वस्थ भी हुए।

राज्य में मंगलवार को 4,969 नए मरीज मिले, 45 संक्रमितों की गई जान

मंगलवार को रांची में रिकार्ड 1,703 नए मरीज मिले। हालांकि यहां 1,035 मरीज स्वस्थ भी हुए। यहां 24 घंटे के भीतर 15 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। पूरे राज्य की बात करें तो सभी जिलों में बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। वहीं, पूरे राज्य में 45 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम में दस, धनबाद में छह, कोडरमा में चार, दुमका, लातेहार व गढ़वा में दो-दो, गोड्डा, देवघर, पलामू तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत 24 घंटे के भीतर हुई।

राहत, अबतक 1,37,590 मरीज कोरोना को दे चुके हैं मात

राज्य में अबतक 1,37,590 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण राज्य में वर्तमान में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 33,178 हो गई है। राज्य में अबतक 1,547 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

किस जिले में मिले कितने संक्रमित

बोकारो : 178,  चतरा : 46, देवघर : 116, धनबाद : 175, दुमका : 53, पूर्वी सिंहभूम : 692, गढ़वा : 75, गिरिडीह : 30, गोड्डा : 79, गुमला : 149, हजारीबाग : 177, जामताड़ा : 133, खूंटी : 203, कोडरमा : 279, लातेहार : 92, लोहरदगा : 80, पाकुड़ : 04, पलामू : 73, रामगढ़ : 169, रांची : 1,703, साहिबगंज : 120, सरायकेला : 39, सिमडेगा : 143, पश्चिमी सिंहभूम : 161

कहां कितने स्वस्थ हुए

बोकारो : 78,  चतरा : 00, देवघर : 90, धनबाद : 79, दुमका : 17, पूर्वी सिंहभूम : 243, गढ़वा : 52, गिरिडीह : 09, गोड्डा : 51, गुमला : 39, हजारीबाग : 99, जामताड़ा : 39, खूंटी : 22 , कोडरमा : 94, लातेहार : 15, लोहरदगा : 29, पाकुड़ : 00, पलामू : 21, रामगढ़ : 84, रांची : 1035, साहिबगंज : 116, सरायकेला : 00, सिमडेगा : 71, पश्चिमी सिंहभूम : 51

झारखंड में ऐसे बढ़ रहा संक्रमण

दिन - रांची - झारखंड 1 अप्रैल 369 690 2 अप्रैल 368 694 3 अप्रैल 472 873 4 अप्रैल 446, 788 5 अप्रैल 569 1,086 6 अप्रैल 539 1,264 7 अप्रैल 562 1,312 8 अप्रैल 858 1,882 9 अप्रैल 754 1,925 10 अप्रैल 904 2,373 11 अप्रैल 1,076 2,296 12 अप्रैल 787 2,366 13 अप्रैल 1,049 2,844 14 अप्रैल 1,273  3,198 15 अप्रैल 1,393 3,480 16 अप्रैल 1,372 3,843 17 अप्रैल 1,410   3,869 18 अप्रैल  1,073  3,992 19 अप्रैल  1,404   4,290 20 अप्रैल  1,703   4,969

chat bot
आपका साथी