Corona Update@2JULY: झारखंड में आज 60 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 2585; जानें ताजा हाल

Coronavirus Jharkhand झारखंड में गुरुवार को सामने आए नए मामलों में जमशेदपुर में 9 पलामू में 8 गिरिडीह में 7 चतरा में 7 कोडरमा में 8 और धनबाद व हजारीबाग में 3-3 संक्रमित मिले।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 08:55 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 07:15 AM (IST)
Corona Update@2JULY: झारखंड में आज 60 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 2585; जानें ताजा हाल
Corona Update@2JULY: झारखंड में आज 60 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 2585; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus in Jharkhand झारखंड में कोरोना का आंकड़ा 2600 के करीब पहुंच गया है। राज्‍यभर में गुरुवार को 60 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्‍या 582 पर पहुंच गई है। जबकि 1988 कोरोना संक्रमित इस खतरनाक वायरस से लड़कर जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2585 पर पहुंच गया है।

आज सामने आए नए मामलों में जमशेदपुर में 9, पलामू में 8, गिरिडीह में 7, चतरा में 7, कोडरमा में 8 और धनबाद व हजारीबाग में 3-3 कोरोना संक्रमित शामिल हैं। गढ़वा और देवघर में आज एक-एक कोरोना केस मिले। आज कुल 60 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। 57 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। रांची के रिम्‍स में गुरुवार को कुल 984 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच हुई। इनमें 954 निगेटिव और 30 केस पॉजिटिव मिले हैं।

1988 मरीज हो चुके स्वस्थ, 60 नए केस मिले

सक्रिय मरीजों की संख्या : 582 अबतक स्वस्थ : 1988 कुल मामले : 2585 अबतक कुल मौत : 15 अबतक जांच : 148738 आज की जांच : 2986

60 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, 57 मरीज हुए स्वस्थ

राज्य में गुरुवार को  60 नए कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। इनमें से अधिसंख्य की ट्रेवल हिस्ट्री है। जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सभी को कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आनेवाले लोगों की पहचान की जा रही है। राहत की खबर यह है कि गुरुवार को 57 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए।

झारखंड में गुरुवार को मिले 60 कोरोना संक्रमित

जमशेदपुर में 9 पलामू में 8 गिरिडीह में 7 चतरा में 7 कोडरमा में 8 हजारीबाग में 3 रांची में 3 लातेहार में 3 धनबाद में 3 खूंटी में 2 गढ़वा में 1 देवघर में 1 गोड्डा में 1 रामगढ़ में 1 लोहरदगा में 1

राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर हुई 582

गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम में नौ, पलामू तथा कोडरमा में आठ-आठ, गिरिडीह तथा चतरा में सात-सात, रांची, लातेहार, हजारीबाग तथा धनबाद में तीन-तीन, खूंटी में दो, देवघर, गढ़वा, गोड्डा, रामगढ़ तथा लोहरदगा में एक-एक नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, गुरुवार को विभिन्न जिलों में 57 मरीजों ने कोरोना को शिकस्त भी दिया है। ये सभी स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 582 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 2585 हो गए हैं, जिनमें 1988 स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में अबतक 15 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। हालांकि इनमें से अधिसंख्य अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

गुरुवार को यहां इतने मरीज हुए स्वस्थ

हजारीबाग : 33, कोडरमा : 09, पश्चिमी सिंहभूम : 07, पूर्वी सिंहभूम : 04, पलामू : 02, देवघर : 01, रांची : 01

chat bot
आपका साथी