Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में आज एक दिन में 156 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 3518; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Jharkhand News Update झारखंड में शुक्रवार को अबतक 156 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज हजारीबाग में 9 कोरोना मरीज मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:27 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 04:51 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में आज एक दिन में 156 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 3518; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में आज एक दिन में 156 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 3518; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Jharkhand Corona News झारखंड में हाल के दिनों में तेजी से नए कोरोना मरीज मिलने के क्रम ने संक्रमण के फैलने की रफ्तार बढ़ा दी है। झारखंड में लगातार चौथे दिन 100 से अधिक कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। शुक्रवार को कुल 156 नए संक्रमित की पहचान हुई। स्थिति यह है कि अब 14 से 17 दिनों में ही एक हजार मरीज मिलने लगे हैंं, जबकि पहले 1000 के आंकड़े तक पहुंचने में झारखंड को 47 दिन लगे थे। इसके बाद दूसरे एक हजार मरीज 14 दिनों में मिले। वहीं अब तीसरे एक हजार मरीज 17 दिनों में मिले।

नए मामले :  156 सक्रिय मरीज : 1,271 अब तक स्वस्थ : 2,224 कोरोना के कुल मामले : 3,518 अबतक मौत : 23 अबतक हुई जांच : 1,72,032 शुक्रवार को हुई जांच : 3899

आज 156 नए कोरोना संक्रमित की पहचान, 14 हुए स्वस्थ

शुक्रवार को रांची में 25, पूर्वी सिंहभूम में 21, पाकुड़ में 17, चतरा में 14, लोहरदगा में 14, पश्चिम सिंहभूम में 14, हजारीबाग में 13, धनबाद तथा गढ़वा में आठ-आठ, कोडरमा तथा साहिबगंज में पांच-पांच, गिरिडीह तथा पलामू में तीन-तीन, लातेहार तथा रामगढ़ में दो-दो और दुमका तथा गोड्डा में एक-एक मरीज शामिल हैं।  वहीं शुक्रवार को 14 मरीज स्वस्थ भी हुए हैैं। इनमें धनबाद के पांच, पूर्वी सिंहभूम के चार,  सरायकेला के तीन तथा पलामू के दो मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1271 हो गई है। वहीं अब तक संक्रमित पाए गए कुल मरीजों की संख्या 3,518 हो गई है। इनमें 2224 मरीज स्वस्थ हो चुके हैैं।

पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के संक्रमित होने का क्रम जारी

उधर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों में भी संक्रमण मिलने का क्रम जारी है। हजारीबाग में कोबरा बटालियन के तीन जवान संक्रमित हो गए हैं। ये तीनों महाराष्टृ के रहनेवाले थे। वहीं लोहरदगा में भी झारखंड पुलिस के दो जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लोहरदगा में एक मेडिकल स्टाफ का भाई और बेटी संक्रमित पाए गए हैं। लातेहार में गुरुवार को 10 सीआरपीएफ के जवान और एक अधिकारी के संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को भी दो जवान पॉजिटिव मिले।

झारखंड में शुक्रवार को 156 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन सौ से अधिक मरीज मिले हैं। आज अभी तक 156 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। 14 स्‍वस्‍थ हुए हैं। आज हजारीबाग में 9 कोरोना मरीज मिले हैं। लोहरदगा में 2 और लातेहार में 2 नए मामले सामने आए हैं। आज रांची के रिम्‍स में जांच के दौरान कोरोना के 34 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3519 पर पहुंच गया है। यहां अबतक कुल 23 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

दैनिक जागरण संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रिम्‍स में शुक्रवार को 1036 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 1002 निगेटिव और 34 केस पॉजिटिव मिले हैं। आज के ताजा मामलों में कोबरा बटालियन के कई जवान और पुलिस कर्मी संक्रमित हुए हैं। वहीं शुक्रवार को शाम तक 91 नए कोरोना संक्रमित की पहचान की जा चुकी है। जबकि 14 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।

अब 14 से 17 दिनों में ही मिल रहे एक हजार नए मरीज

राज्‍य में हाल के दिनों में कोरोना के संक्रमण बढ़ने से बहुत कम ही दिन में एक हजार मरीज मिल जा रहे हैं। स्थिति यह है कि अब 14 से 17 दिनों में ही एक हजार मरीज मिलने लगे हैंं। पहला एक हजार कोरोना मरीज 47 दिनों में मिला था। इसके बाद दूसरा एक हजार मरीज 14 दिनों तथा  तीसरा एक हजार मरीज 17 दिनों में मिल गए। इधर, शुक्रवार को भी विभिन्‍न जिलों में 91 नए मरीजों के मिलने की सूचना है। नए मामले :  156 सक्रिय मरीज : 1,271 अब तक स्वस्थ : 2,224 कोरोना के कुल मामले : 3,519 अबतक मौत : 23 अबतक हुई जांच : 1,68,133

इनमें पाकुड़ के 16, लोहरदगा के नौ, रांची के आठ,  धनबाद के छह, हजारीबाग तथा पलामू के तीन-तीन, साहिबगगंज के पांच, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम तथा गिरिडीह के दो-दो, दुमका के एक मरीज शामिल हैं। रिम्स में भी हुई जांच में 34 नए मरीज मिले हैं।  पुलिस जवानों में भी संक्रमण जारी है। हजारीबाग में कोबारा बटालियन के तीन जवान संक्रमित हो गए हैं। ये तीनों महाराष्‍टृ के रहनेवाले थे। वहीं लोहरदगा में भी झारखंड पुलिस के दो जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लोहरदगा में एक मेडिकल स्‍टाफ का भाई और बेटी संक्रमित पाए गए हैं।

इधर, धनबाद में पांच, पूर्वी सिंहभूम में चार,  सरायकेला में तीन तथा पलामू में दो मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं।

झारखंड में शुक्रवार को मिले 156 कोरोना पॉजिटिव पाकुड़ : 16 रांची : 08 धनबाद : 06 हजारीबाग : 09 साहिबगंज : 05 लातेहार : 02 लोहरदगा : 09 पलामू : 03 जमशेदपुर : 02 गिरिडीह : 02 दुमका : 01

chat bot
आपका साथी