कोरोना: झारखंड में 106 मौतों से हाहाकार, आज मिले 7595 कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमण ने 106 लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही गुरुवार को एक साथ 7595 कोरोना संक्रमितों की पूरे राज्‍य में पहचान की गई है। आज कुल 73903 लोगों की कोरोना जांच की गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 03:43 AM (IST)
कोरोना: झारखंड में 106 मौतों से हाहाकार, आज मिले 7595 कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमण ने 106 लोगों की जान ले ली।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमण ने 106 लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही गुरुवार को एक साथ 7595 कोरोना संक्रमितों की पूरे राज्‍य में पहचान की गई है। आज कुल 73903 लोगों की कोरोना जांच की गई है। राजधानी रांची में आज सबसे अधिक 53, जमशेदपुर में 14, सिमडेगा में सात और रामगढ़ में 10 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। आज 2377 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए।

रांची में गुरुवार को 1467 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13448 हो गई है। अलग-अलग अस्पतालों एवं होम आइसोलेशन में 53 लोगों की मौत हुई। कुल 795 मरीज डिस्चार्ज हुए हैंअब तक कुल 56,648 पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें 42,746 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है।

Jharkhand reports 7595 new #COVID19 cases, 2373 discharges and 106 deaths.

Active cases: 40,942

Total discharges: 1,42,294

Death toll: 1,715 pic.twitter.com/uqj3uM0lME

— ANI (@ANI) April 22, 2021

रांची में 1467, रामगढ़ में 552 तथा कोडरमा में 469 नए संक्रमित

राज्य में जहां कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, वहीं इस बीच राहत की खबर यह भी है कि बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। राज्य में इस माह अबतक 18,958 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। हालांकि इस दौरान 53,155 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में नए मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से रिकवरी रेट में गिरावट आई है। राज्य में 31 मार्च तक यह दर 96.82 फीसद थी जो अब घटकर 78.89 फीसद हो गई है।

इधर, गुरुवार काे भी राज्य के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ हुए हैं। आज रैपिड एंटीजन टेस्ट के अभियान चलाने से बड़ी संख्या में संक्रमित भी मिले हैं। कोडरमा में एक दिन पूर्व 326 नए मरीज मिलने के बाद गुरुवार को भी 469 नए मरीज मिले। रामगढ़ में भी 24 घंटे में 552 नए संक्रमित मिले।

वहीं, शाम तक चतरा में 170, सरायकेला खरसावां में 154, दुमका में 150, गुमला में 105, लोहरदगा में 94, गढ़वा में 54 नए संक्रमित की पहचान हुई। कोडरमा में 138, गुमला में 51, लोहरदगा में 19 मरीज स्वस्थ भी हुए। इधर, जामताड़ा में एक अधिवक्ता सह पत्रकार सहित तीन पुरुष व एक महिला की मौत गुरुवार को हो गई। कोडरमा में भी दो तथा चतरा में एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

chat bot
आपका साथी