Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 633 कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News Today राज्‍य में अब तेजी से कोरोना मरीज मिल रहे हैं। रांची स्थित रिम्‍स अस्‍पताल से मिली रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 665 सैंपलों की जांच की गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:49 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 08:24 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 633 कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 633 कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus News Today झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आज 633 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। राज्‍य में अब तेजी से कोरोना मरीज मिल रहे हैं। रांची स्थित रिम्‍स अस्‍पताल से मिली रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 665 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 587 रिपोर्ट निगेटिव और 68 पॉजिटिव मिले हैं। 68 पॉजिटिव केस में से 23 रिम्‍स से, 14 पलामू से, गढ़वा से 12, रांची से 11 और रामगढ़ से आठ मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज 601 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं।

गुरुवार को लगभग सभी जिलों में नए मरीज मिले। सरायकेला में 18 स्वास्थ्यकर्मी समेत 53 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, लोहरदगा में सीएचओ, एंबुलेंस ड्राइवर सहित 9 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा रांची में 78, गढ़वा में 12, पलामू में 31 तथा रामगढ़ में भी 25 मरीजों की पहचान हो चुकी थी। अन्य जिलों में भी नए संक्रमित की पहचान हुई है। उधर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

गुरुवार को भी राज्य में पांच मरीजों की मौत हो गई। रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती चार संक्रमित मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें दो धनबाद, एक सिमडेगा तथा एक धुर्वा के मरीज थे। धनबाद के जिन दो मरीजों की मौत हुई उनमें एक दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल हैं। इन्हें सांस से संबंधित समस्या पहले से थी। वे आसनसोल कार्यालय में कार्यरत थे।

इधर, जमशेदपुर के एमजीएम में भी एक मरीज की मौत हो गई। नए संक्रमित की पहचान तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 7,799 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 20,881 हो गए हैं। राज्य में अबतक 238 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि इनमें ज्यादातर अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

आज मिले संक्रमित

पूर्वी सिंहभूम में 132, धनबाद में 79, रांची में 78, सरायकेला में 53, पलामू में 31, सिमडेगा में 30, रामगढ़ में 25, हजारीबाग तथा प. सिंहभूम में 16-16, गुमला में 13, देवघर तथा गढ़वा में 12-12, बोकारो तथा गोड्डा में 11-11, लोहरदगा में नौ, पाकुड़ में आठ, कोडरमा में पांच, गिरिडीह, साहिबगंज तथा लातेहार में चार-चार, खूंटी में तीन, जामताड़ा में दो, चतरा तथा दुमका में एक-एक नए मरीज मिले।

601 मरीज स्वस्थ

गुरुवार को रांची में 176, धनबाद में 102, प. सिंहभूम में 29, हजारीबाग में 24, देवघर तथा पलामू में 20-20, कोडरमा में 17, रामगढ़ तथा चतरा में नौ-नौ, गुमला में आठ, सरायकेला में सात, पाकुड़ में पांच, जामताड़ा में चार, गोड्डा में दो मरीज स्वस्थ हुए।

chat bot
आपका साथी