Jharkhand Corona Update: झारखंड में आज मिल सकते हैं 15000 कोरोना पॉजिटिव, सवा लाख लोगों की जांच...

Jharkhand Corona Update झारखंड में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए गुरुवार को पूरे राज्य में चलाए जाने वाले विशष अभियान से संक्रमित मरीजों की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। 22 अप्रैल को सवा लाख संभावित मरीजों की रैपिड एंटीजन टेस्ट से कोरोना जांच की जाएगी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 01:43 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 09:14 PM (IST)
Jharkhand Corona Update: झारखंड में आज मिल सकते हैं 15000 कोरोना पॉजिटिव, सवा लाख लोगों की जांच...
Jharkhand Corona Update: Jharkhand Corona Update: झारखंड में आज सवा लाख कोरोना संभावितों की रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच होगी।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Corona Update झारखंड में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए गुरुवार को पूरे राज्य में चलाए जाने वाले विशष अभियान से संक्रमित मरीजों की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। 22 अप्रैल को राज्य में संभावित मरीजों की रैपिड एंटीजन टेस्ट से कोरोना की जांच की जाएगी और इसके लिए सवा लाख लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। जाहिर है, जब बड़े पैमाने पर जांच होगी तो परिणाम भी उसी के सापेक्ष आएंगे।

वर्तमान में औसतन 38-40 हजार लोगों की प्रतिदिन जांच की जा रही है और संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा पांच हजार तक पहुंच गया है। ऐसे में सवा लाख की जांच में यह आंकड़ा दोगुना पहुंचना तय माना जा रहा है। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसे विशेष अभियान का चलाया जाना बहुत जरूरी है ताकि संक्रमित मरीजों की संख्या की तस्वीर अधिक से अधिक साफ हो सके। कोरोना की दूसरी लहर में रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच का यह पहला विशेष अभियान होगा। पहली लहर में यह संक्रमितों की पहचान में काफी कारगर सिद्ध हुआ था, क्योंकि इसमें एक ही दिन में रिपोर्ट मिल रही थी।

वर्तमान में जांच ट्रूनेट या आरटी-पीसीआर से हो रही है। इससे रिपोर्ट आने में विलंब हो रहा है। वर्तमान में करीब 35-40 हजार सैंपल जांच के लिए लंबित हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट के तहत बड़े पैमाने पर दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों, दुकानदारों, हाट-बाजारों में काम करने वाले लोग के अलावा बीमारों, बुजुर्गों की जांच की जाएगी। यह भी बता दें कि रैपिड एंटीजन टेस्ट में लक्षण वाले लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर आरटी-पीसीआर या ट्रूनेट से अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी।

पॉजिटिव रेट के आधार पर तय किया गया जिलावार लक्ष्य

रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए जिलावार लक्ष्य तय कर दिया गया है। यह लक्ष्य राज्य में 5-11 अप्रैल के मध्य जिलावार पाए गए संक्रमित मरीजों के पॉजिटिव रेट के परिणाम को देखते हुए तय किया गया है। यही वजह है कि इस खास अवधि मेंं सर्वाधिक 15.85 प्रतिशत का पॉजिटिव रेट रखने वाले रांची में 15000 लोगों की जांच की जाएगी जबकि 6.42 प्रतिशत का पॉजिटिव रेट रखने वाले पूर्वी सिंहभूम में 11000 लोगाें की।

किस जिले में कितने होंगे एंटीजन टेस्ट

जिला संख्या पॉजिटिव रेट, प्रतिशत में (5-11 अप्रैल 2021) 

रांची 15000 15.85 बोकारो 7000 6.21 चतरा 3500 2.15 देवघर 6000 7.95 धनबाद 6500 2.82 दुमका 5500 6.65 पू. सिंहभूम 11000 6.42 गढ़वा 3500 2.24 गिरिडीह 6500 1.06 गोड्डा 5500 6.56 गुमला 4500 9.98 हजारीबाग 5500 4.42 जामताड़ा 3500 5.83 खूंटी 3000 4.40 कोडरमा 3000 7.39 लातेहार 2500 4.89 लोहरदगा 3000 11.83 पाकुड़ 3000 1.32 पलामू 6000 0.70 रामगढ़ 5000 8.38 साहिबगंज 4500 5.39 सरायकेला 3500 1.38 सिमडेगा 2500 2.08 प. सिंहभूम 5500 5.18

कुल 125000 6.34

कोरोना टीका की पहली डोज लेनेवाले की संख्या 25 लाख से पार

राज्य में कोरोना टीकाकरण शुरू होने से लेकर अबतक 25 लाख 690 लोग पहली डोज का टीका ले चुके हैं। वहीं, 3,84,250 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। इनमें बुधवार को हुआ टीकाकरण भी शामिल है। बुधवार को हुए टीकाकरण में कुल 24,656 लोगों काे टीका लगा। इनमें 16,393 लोगों को पहली डोज एवं 8,263 लोगों को दूसरी डोज दी गई। 109 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहली डोज तथा 305 को दूसरी डोज दी गई।

इसी तरह 349 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली तथा 756 को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों में 15,935 को पहली डोज एवं 7,212 को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। बुधवार को हुए टीकाकरण के बाद राज्य में कोविशील्ड के 3,55,477 तथा कोवैक्सीन की 3,67187 डोज उपलब्ध है।

आंशिक लॉकडाउन में जारी रहेगा कोरोना टीकाकरण

आज से शुरू होनेवाले आंशिक लाॅकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) के दौरान कोरोना टीकाकरण का कार्य जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी योग्य लाभुकों से राज्य सरकार के निर्देशों के आलोक में कोविड-19 से संबंधित समुचित व्यवहार का पालन करते हुए टीकाकरण कराने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी