Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में बेकाबू कोरोना से हांफने लगा 108 एंबुलेंस...

Jharkhand Corona Update मरीजों को निश्शुल्क सेवा प्रदान कर रहे 108 एंबुलेंस का भी दम फूलने लगा है। पिछले वर्ष अप्रैल माह में जितने कोरोना संक्रमित मरीजों को इस एंबुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया था उतने मरीज फिलहाल रोज पहुंचाए जा रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:24 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:49 PM (IST)
Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में बेकाबू कोरोना से हांफने लगा 108 एंबुलेंस...
Jharkhand Corona Update: 108 एंबुलेंस से अप्रैल 2021 के 11 दिनों में ही 911 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

रांची, [आशीष झा]। Jharkhand Corona Update मरीजों को निश्शुल्क सेवा प्रदान कर रहे 108 एंबुलेंस का भी दम फूलने लगा है। पिछले वर्ष अप्रैल माह में जितने कोरोना संक्रमित मरीजों को इस एंबुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया था, उतने मरीज फिलहाल रोज पहुंचाए जा रहे हैं। अप्रैल 2021 के 11 दिनों में ही 911 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया है जिसका और प्रतिदिन 83 के करीब होता है। संक्रमण की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष की लहर में अप्रैल महीने में महज 86 कोरोना संक्रमित ही 108 एंबुलेंस सेवा को मिले थे।

वर्ष 2021 की शुरुआत से बात करें तो इस एंबुलेंस सेवा के लिए नियमित तौर पर मरीज कम हो रहे थे। जनवरी में 226 और फरवरी में महज 55 मरीज मिले थे लेकिन मार्च में संख्या बढ़ने लगी और 108 के माध्यम से 220 लोगों को अस्पताल तक पहुंचाया गया। पिछले वर्ष अप्रैल से अभी 11 अप्रैल तक 25020 लोगों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पतालों में पहुंचाया जा चुका है। हालात यही रहे तो लोगों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराना भी मुश्किल हो जाएगा।

108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से पूर्व वर्ष में 25 हजार से अधिक लोगों को अस्पताल तक पहुंचाया गया है और इसमें सर्वाधिक रांची के मामले हैं। इस एंबुलेंस सेवा से रांची 3063 मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया गया तो धनबाद के 2321 मरीजों को। पूर्वी सिंहभूम के 2106 लोग और चौथे स्थान पर रामगढृ के 1750 संक्रमित मरीजों ने इस सेवा की मदद ली। सर्वाधिक कम मरीजों वाले जिलों में चतरा (456), दुमका (453), जामताड़ा (442), गिरिडीह (441) और साहेबंगज (386) है।

महीना मरीजों की संख्या

अप्रैल 2020 86 मई 2020 401 जून 2020 1619 जुलाई 2020 5062 अगस्त 2020 8250 सितंबर 2020 5952 अक्टूबर 2020 1375 नवंबर 2020 541 दिसंबर 2020 322 जनवरी 2021 226 फरवरी 2021 55 मार्च 2021 220 अप्रैल 2021 911

कुल 25020 

chat bot
आपका साथी