कांग्रेस में नेतृत्‍व पर‍िवर्तन पर रामेश्‍वर उरांव बोले, किसी को बदलने से पार्टी मजबूत होती है तो आलाकमान फैसला ले

Jharkhand Congress News Rameshwar Oraon दिल्‍ली में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं से मुलाकात को लेकर रामेश्‍वर उरांव ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। बैठक का कोई एजेंडा होगा तो बताएंगे। बता दें कि झारखंड कांग्रेस में नेतृत्‍व परिवर्तन को लेकर हलचल तेज है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 01:59 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 02:41 PM (IST)
कांग्रेस में नेतृत्‍व पर‍िवर्तन पर रामेश्‍वर उरांव बोले, किसी को बदलने से पार्टी मजबूत होती है तो आलाकमान फैसला ले
Jharkhand News झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्‍वर उरांव।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव ने रविवार को न्यूज एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए कहा कि अगर किसी को बदलने से पार्टी मजबूत होती है तो हाईकमान ऐसा निर्णय ले सकता है। कहा कि लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि फिलहाल झारखंड प्रदेश कांग्रेस में कोई परिवर्तन नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के सीनियर नेताओं से उनके अच्छे संबंध रहे हैं और इसी नाते उन्होंने नई दिल्‍ली में तमाम सीनियर नेताओं से मुलाकात की। शनिवार को वे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश से मिले। रांची में कांग्रेस की ओर से बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश से मुलाकात की।

यहां उरांव ने जयराम रमेश से कहा कि उन्हाेंने पिछले दस-पंद्रह वर्षों में झारखंड के आदिवासी बाहुल्य और विशेषकर सारंडा के जंगल और गांव-गांव का दौरा किया है। जनजातीय समुदाय के साथ उनके लगाव को लेकर आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों के कारण आज सारंडा समेत अन्य आदिवासी बहुल्य इलाकों का चहुंमुखी विकास संभव हुआ है। जयराम रमेश ने झारखंड सरकार एवं पार्टी संगठन के कोरोना संक्रमण काल में किए गए कार्यों की प्रशंसा की।

बता दें कि झारखंड कांग्रेस में प्रदेश अध्‍यक्ष बदलने को लेकर खेमेबंदी जोरों पर है। वर्तमान प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्‍वर उरांव अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए दिल्‍ली दौरे पर हैं। वे वहां पर कांग्रेस के वर‍िष्‍ठ नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। दूसरी ओर, विरोधी खेमा भी लामबंद हो रहा है। पार्टी में वापसी के लिए बेचैन हो रहे प्रदीप कुमार बलमुचू और सुखदेव भगत भी अपनी जोर आजमाइश कर रहे हैं। विधायक डॉक्‍टर इरफान अंसारी रह-रहकर आंख दिखा रहे हैं और प्रदेश नेतृत्‍व को कटघरे में खड़े कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी