Jharkhand: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, एक साथ जुटे सभी विधायक

Jharkhand Congress Protest Political News Hindi Samachar रामेश्‍वर उरांव ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपति घरानों की दलाली कर रही है। आलमगीर आलम ने कहा कि 10 पैसे की बढ़ोतरी पर नंग-धड़ंग प्रदर्शन करनेवाले भाजपाई घरों में छिपे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:56 PM (IST)
Jharkhand: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, एक साथ जुटे सभी विधायक
Jharkhand Congress Protest, Political News, Hindi Samachar रामेश्‍वर उरांव ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपति घरानों की दलाली कर रही।

रांची, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रांची के मोरहाबादी मैदान में बापू की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बड़े व्यापारिक घरानों की दलाली कर आम आवाम को कंगाल करने का काम किया है। देश की अर्थव्यवस्था और महंगाई के हाल से जनता त्रस्त हो गई है।

पेट्रोल-डीजल एवं खाद्य सामग्री की कीमतों में लगातार इजाफा कर देश की जनता को भूख से मरने के लिए विवश कर दिया है। विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि 10-15 पैसे की बढ़ोतरी पर नंग-धड़ंग प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेता फिलहाल घरों में दुबके बैठे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि जीडीपी गिर रही है, बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है, पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। आखिर देश के प्रधानमंत्री कितने तरीके से भारत को लूटेंगे।

धरना कार्यक्रम में कृषि मंत्री बादल एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि के खिलाफ देश की जनता एकजुट हो रही है और अब वक्त आ गया है कि जनता इस शासन से मुक्ति पा लेगी। झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मोदी अपनी विलासिता के लिए लोकतंत्र और आवाम दोनों की हत्या करने पर उतारू हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि धरना कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, डाॅ. इरफान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, कृषि मंत्री बादल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, अनूप सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, भूषण बाड़ा, रामचन्द्र सिंह, विक्सल कोंगाड़ी, अंबा प्रसाद, उमाशंकर अकेला, प्रवक्ता राकेश सिन्हा, शमशेर आलम, राजीव रंजन प्रसाद, डाॅ. एम तौसीफ, जोनल कोर्डिनेटर रमा खलखो, सुल्‍तान अहमद, भीम कुमार, अनादि ब्रह्म, कई जिलों के अध्यक्ष आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। दावा किया गया कि पूरे कार्यक्रम में कोविड नियमों का पालन किया गया।

chat bot
आपका साथी