गरीबों को भोजन कराकर कांग्रेस ने मनाया राजेंद्र प्रसाद सिंह का श्राद्ध कर्म

Jharkhand. कृषिमंत्री बादल पत्रलेख ने राजेंद्र प्रसाद सिंह को गरीबों और श्रमिकों का मसीहा बताते हुए कहा कि असमय एक महान व्यक्तित्व के चले जाने के झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:40 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:40 PM (IST)
गरीबों को भोजन कराकर कांग्रेस ने मनाया राजेंद्र प्रसाद सिंह का श्राद्ध कर्म
गरीबों को भोजन कराकर कांग्रेस ने मनाया राजेंद्र प्रसाद सिंह का श्राद्ध कर्म

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक और दिवंगत नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के श्राद्ध के मौके पर आज रांची के हिनू चौक पर गरीबों को भोजन कराया।सुबह दस बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कृषिमंत्री बादल पत्रलेख ने राजेंद्र प्रसाद सिंह को गरीबों और श्रमिकों का मसीहा बताते हुए कहा कि असमय एक महान व्यक्तित्व के चले जाने के झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में राजेंद्र प्रसाद सिंह का अहम योगदान रहा है और वे जो भी कुछ भी है, उनमें राजेंद्र प्रसाद सिंह का बड़ा योगदान रहा है। पहली बार उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिलवाने और फिर चुनाव प्रचार में उन्होंने बड़ी मदद की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सामाजिक-राजनीतिक जीवन में राजेंद्र प्रसाद सिंह जैसे नेता विरले ही पैदा होते हैं।

उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब-मजदूरों के हितों के संघर्ष में लगा दिया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा कोरोना योद्धा सफाई कर्मियों और गरीबों के बीच पुरी-सब्जी-बुंदिया का पैकेट भी वितरित किया किया गया। समाजसेवी अभय सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आने वाले 40 दिनों तक राजेन्द्र बाबू की स्मृति में कोरोना योद्धा एवं जरुरतमंदों को भोजन कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी