Durga Puja 2020: CM हेमंत सोरेन ने विजयादशमी पर झारखंडवासियों को दी शुभकामनाएं

Jharkhand Durga Puja News मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मां दुर्गा की पूजा की। इस अवसर पर झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:11 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 08:15 AM (IST)
Durga Puja 2020: CM हेमंत सोरेन ने विजयादशमी पर झारखंडवासियों को दी शुभकामनाएं
अपने आवास में पूजा करते मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्‍नी।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्‍यवासियों काे विजयादशमी और दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने अपने आवास पर विजयादशमी के मौके पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके परिवार को लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मां दुर्गा की पूजा की। इस अवसर पर झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं।

इधर, मुख्‍यमंत्री ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि आज महानवमी के अवसर पर परिवार संग पूजा अर्चना कर सभी झारखण्डवासियों की खुशहाली की कामना की। इस मौके हेमंत सोरेन ने कहा कि हम सभी इस मौके पर समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लें। मुख्‍यमंत्री ने दशहरा पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, समृद्धि, शांति और समग्र विकास की कामना की।

chat bot
आपका साथी