Jharkhand: विधायक इरफान अंसारी भड़का रहे दंगा, राष्‍ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़; BJP का संगीन आरोप...

Jharkhand News Samachar भाजपा ने मधुपुर उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। देवघर के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के झामुमो के पक्ष में काम करने जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन एवं दंगा भड़काने के प्रयास का आरोप लगाया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 08:01 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 11:21 PM (IST)
Jharkhand: विधायक इरफान अंसारी भड़का रहे दंगा, राष्‍ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़; BJP का संगीन आरोप...
Jharkhand News Samachar: जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News Samachar भाजपा ने मधुपुर उपचुनाव को लेकर एक बार फिर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने देवघर के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के झामुमो के पक्ष में काम करने के साथ-साथ जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन एवं दंगा भड़काने के प्रयास का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने बुधवार को इस संदर्भ में पार्टी की ओर से लिखित शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की।

ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भ में जाकर पूजा-अचर्ना की और अर्मादित, धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे शब्दों का प्रयोग भी किया। दूसरे धर्म के व्यक्ति को मंदिर में पूजा करने क अनुमति देवघर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दे दी। बैद्यनाथ मंदिर में हिंदू धर्म को छोड़कर किसी अन्य धर्म के व्यक्ति के जाने एवं पूजन अर्चना करने पर पूरी तरह से पाबंदी है।

आज ग्लानि हुई कि मेरे सांसद रहते ,बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में कॉंग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी नें पूजा के बहाने ज्योतिर्लिंग को स्पर्शकर अपवित्र करने का प्रयास किया,आस्था के अनुसार मक्का में गैरमुस्लिम का प्रवेश वर्जित है,गर्भगृह में गौमांस भक्षण करने वालों का प्रवेश? pic.twitter.com/oazWb1pyZj

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 14, 2021

भाजपा ने आयोग से निवेदन किया है कि देवघर उपायुक्त को चुनाव होने तक चुनाव कार्य से मुक्त किया जाए और विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन करने एवं दंगा भड़काने के प्रयास के आरोप में तत्काल उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी का आदेश दिया जाए।

chat bot
आपका साथी