Coronavirus Jharkhand: कोरोना से सहमी सरकार, 2 IAS बने विशेष कार्य पदाधिकारी

Coronavirus in Jharkhand भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आदित्य रंजन और कर्ण सत्यार्थी को स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी पूर्व से आवंटित कार्यों के अलावा स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) का दायित्व निभाएंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:13 AM (IST)
Coronavirus Jharkhand: कोरोना से सहमी सरकार, 2 IAS बने विशेष कार्य पदाधिकारी
Coronavirus in Jharkhand: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आदित्य रंजन और कर्ण सत्यार्थी को स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया।

रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus in Jharkhand राज्य सरकार ने बढ़ते काेरोना संक्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग में काम बढ़ने के मद्देनजर दो आइएएस अधिकारियों को विशेष कार्य पदाधिकारी का दायित्व देते हुए प्रतिनियुक्त कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आदित्य रंजन और कर्ण सत्यार्थी को स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी पूर्व से आवंटित कार्यों के अलावा स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) का दायित्व निभाएंगे।

chat bot
आपका साथी