अमित शाह से मिले CM हेमंत सोरेन, कांग्रेस-JMM के रिश्‍ते मजबूत करने को सोनिया-राहुल से लंबी बात

Hemant Soren in Delhi Today झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान किसान आंदोलन एवं हेमंत मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करने समेत कई मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 05:37 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 09:41 PM (IST)
अमित शाह से मिले CM हेमंत सोरेन, कांग्रेस-JMM के रिश्‍ते मजबूत करने को सोनिया-राहुल से लंबी बात
CM Hemant Soren: दिल्‍ली में अमित शाह और राहुल गांधी से मुलाकात करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

रांची, राज्य ब्यूरो। Hemant Soren in Delhi Today, Jharkhand CM Hemant Soren झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच रिश्‍ते को और मजबूत करने के लिए सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान किसान आंदोलन एवं हेमंत मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करने समेत कई मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे।

आज दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री @RahulGandhi जी एवं अन्य नेताओं के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई। pic.twitter.com/8a8zRS9Z0v— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 18, 2021

बैठक के दौरान मंत्रिमंडल में खाली पड़े पदों को भरने, बोर्ड एवं निगमों में नियुक्तियां करने तथा सरकार के एक साल के कामकाज पर भी चर्चा की गई। फिलहाल हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में दो पद खाली हैं। मंत्रिमंडल में एक स्थान शुरुआत से ही रिक्त है। पिछले साल मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन से एक स्थान और रिक्त हो गया था। हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में फिलहाल कुल 10 सदस्य हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच मुलाकात में केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिले हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक इस दौरान खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड राज्य में खनन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से मंत्रणा हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हमारी सरकार राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है।

आज दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री श्री @JoshiPralhad जी से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। pic.twitter.com/p4QVH5HlYx

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 18, 2021

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड में कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए कोल ब्लॉक का जल्द परिचालन शुरू करने में मदद देने की गुजारिश की। साथ ही, झारखंड के राजस्व बढ़ाने और राज्य के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए खनिज संसाधनों के समुचित उपयोग करने में भी अपना सहयोग देने की गुजारिश की है।

chat bot
आपका साथी