Chatra Coronavirus News: चतरा में रिकॉर्ड 109 मरीज हुए स्वस्थ, 3 नए पॉजिटिव केस मिले

Chatra Coronavirus News चतरा के सिविल सर्जन डा. अरुण पासवान ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के कुल 205 सक्रिय मामले हैं। जबकि अब तक 945 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर वापस अपने घर को लौट चुके हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:37 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:40 AM (IST)
Chatra Coronavirus News: चतरा में रिकॉर्ड 109 मरीज हुए स्वस्थ, 3 नए पॉजिटिव केस मिले
एक कोविड अस्‍पताल के बाहर स्‍वस्‍थ होने के बाद कोरोना मरीजों को घर भेजते चिकित्‍सक।

चतरा, जासं। चतरा जिले में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 109 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार देर रात आई है। स्वस्थ हुए मरीजों को शनिवार की सुबह कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दे दी गई। जबकि तीन नए मरीजों की पहचान हुई है। नए मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। जिले में पहली बार एक साथ इतने सारे मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार अब यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 314 से घटकर 205 हो गई है।

सिविल सर्जन डा. अरुण पासवान ने बताया कि कोरोना के कुल सक्रिय मामले 205 हैं। जबकि अब तक 945 मरीज स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न माध्यमों से अब तक 64,529 लोगों की जांच हुई है। जांच के लिए लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह अच्छा संकेत है।

chat bot
आपका साथी