Jharkhand: राज्य में पावरकट से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित, चैंबर का आग्रह- सरकार ले संज्ञान

राज्य में उत्पन्न पावरकट की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए झारखंड चैंबर आफ कामर्स ने मुख्यमंत्री से इस दिशा में हस्तक्षेप का आग्रह किया। चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा ने कहा कि रांची के अलावा गिरिडीह बोकारो सहित कई जिलों में लगभग 8 घंटे बिजली कटौती हो रही है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:10 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:10 PM (IST)
Jharkhand: राज्य में पावरकट से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित, चैंबर का आग्रह- सरकार ले संज्ञान
Jharkhand: राज्य में पावरकट से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित, चैंबर का आग्रह- सरकार ले संज्ञान। जागरण

रांची, जासं । राज्य में उत्पन्न पावरकट की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए झारखंड चैंबर आफ कामर्स ने मुख्यमंत्री से इस दिशा में हस्तक्षेप का आग्रह किया। चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा ने कहा कि राजधानी रांची के अलावा गिरिडीह, बोकारो, डालटनगंज, गुमला सहित अन्य जिलों में लगभग 8 घंटे की बिजली कटौती से जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं इससे औद्योगिक उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। एक तो महामारी का दौर ऊपर से पावरकट, ऐसे में आर्थिक गतिविधियां कैसे संचालित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में जनरेटर के भरोसे उद्योग चलना संभव नहीं है।

चैंबर के एनर्जी उप समिति चेयरमैन बिनोद तुलस्यान ने कहा कि ऐसे समय में जब लोगों को घर से बाहर कम निकलना है, ऐसे में पावरकट चिंतनीय है। तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोग परेशान है। वहीं बार-बार की बिजली कटौती से भी लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। उन्होंने बताया कि मार्च से ही राज्य के कुछ हिस्सों से बिजली कटौती जारी है। इस सम्बन्ध में जेबीवीएनएल के उच्चाधिकारीयों से भी वार्ता की गई मगर कोई समाधान नहीं हुआ है। कोविड की पाबंदियों के कारण भी बैठक संभव नहीं है, ऐसे में राज्य सरकार को इस दिशा में हस्तक्षेप कर, पावरकट की समस्या का स्थाई समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी