Chamber Election: झारखंड चैंबर के इतिहास में पहली बार तीन चरणों में होगा चुनाव, 25 को होगी आमसभा

Jharkhand Chamber of Commerce Election 21 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए चैंबर भवन में तीन दिन मतदान होगा। छह रिजनल वाइस प्रसिडेंट निर्विरोध चुने जाएंगे। चैंबर छह रिजन में बंटा है। इसमें कोल्हान प्रमंडल साउथ छोटानागपुर नार्थ छोटानागपुर कोयलांचल संथाल परगना पलामू है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:50 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:56 AM (IST)
Chamber Election: झारखंड चैंबर के इतिहास में पहली बार तीन चरणों में होगा चुनाव, 25 को होगी आमसभा
Jharkhand Chamber of Commerce Election 21 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए चैंबर भवन में तीन दिन मतदान होगा।

रांची, जासं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार झारखंड चैंबर आफ कामर्स का चुनाव तीन चरणों में कराया जा रहा है। 26, 27 व 28 सितंबर तीन दिन चैंबर के लगभग 3500 सदस्य नई कार्यकारिणी के चयन के लिए वोट डालेंगे। चैंबर के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि चैंबर के चुनाव में मतदान तीन दिन तक चलेगा। यह जानकारी चैंबर चुनाव के पदाधिकारी ललित केडिया ने रविवार को प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण को देखते हुए मतदान कार्य चैंबर भवन के तीन तल्लों पर आयोजित किया जाएगा। मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। सरकार के द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का चुनाव में सख्ती से पालन किया जाएगा। ललित केडिया ने बताया कि 25 सितंबर को आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

एक फ्लोर पर होंगे केवल 15 लोग

कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार एक समय में एक प्लोर पर केवल 15 लोग ही रहेंगे। इसमें से पांच मतदान कराने वाले, पांच मतदान करने वाले और पांच मतदान करने के इंतजार में खड़े लोग रहेंगे। मतदाताओं को सीरियल नंबर के हिसाब से मतदान के लिए शार्ट लिस्ट किया जाएगा। पहले दिन एक से हजार सीरियल नंबर वाले चैंबर सदस्य मतदान करेंगे। इसके अगले दिन 1 हजार से 2 हजार सीरियल नंबर वाले व अंतिम दिन बाकी बचे सदस्य वोट डालेंगे। वोटों की गिनती 29 सितंबर को होगी। चैंबर के बाहर प्रचार संबंधित किसी प्रकार के बैनर-पोस्टर नहीं लगाए जाएंगे। प्रत्याशी वन टू वन चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

छह रिजन वाइस प्रेसिडेंट चुने जाएंगे निर्विरोध

ललित केडिया ने बताया कि चैंबर चुनाव में छह रिजन वाइस प्रेसिडेंट का भी चुनाव कराया जाता है। इसके लिए हर रिजन से केवल एक नामांकन हुआ है। ऐसे में सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। चैंबर छह रिजन में बंटा है। इसमें कोल्हान प्रमंडल, साउथ छोटानागपुर, नार्थ छोटानागपुर, कोयलांचल, संथाल परगना और पलामू शामिल है।

chat bot
आपका साथी