झारखंड चैंबर की मांग, ऑक्सीजन बेस्ड उद्योगों को पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू करे सरकार

Jharkhand News Oxygen Supply चैंबर के अध्‍यक्ष ने कहा कि अब ऑक्सीजन की कमी पहले जैसी नहीं है। ऐसे में राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के लिए उद्योगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति पर सरकार को विचार करना चाहिए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 08:17 AM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 08:21 AM (IST)
झारखंड चैंबर की मांग, ऑक्सीजन बेस्ड उद्योगों को पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू करे सरकार
Jharkhand News, Oxygen Supply चैंबर अध्‍यक्ष ने कहा कि अब ऑक्‍सीजन की कमी पहले जैसी नहीं रही है।

रांची, जासं। ऑक्सीजन के अभाव में औद्योगिक गतिविधियों के संचालन में हो रही कठिनाईयों को देखते हुए शुक्रवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने उद्योग निदेशक को पत्र लिखा है। चैंबर के अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा ने कहा है कि कोविड अस्पतालों में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिक्विड ऑक्सीजन का उपयोग केवल मेडिकल/अस्पतालों के लिए किए जाने का आदेश दिया गया था। चूंकि अब ऑक्सीजन की कमी पहले जैसी नहीं है। ऐसे में राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के लिए उद्योगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति पर सरकार को विचार करना चाहिए।

उन्होंने इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि कोविड-19 के मरीजों की घटती संख्या, लिक्विड ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं महत्वपूर्ण उद्योगों तथा निर्माण कार्यों के लिए ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 30 प्रतिशत लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति महत्वपूर्ण उद्योगों एवं निर्माण कार्यों के उपयोग में किए जाने की अनुमति दी गई है।

उन्होंने आग्रह किया है कि मामले की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की तरह झारखंड में भी कुछ अनुपात में ऑक्सीजन की आपूर्ति उद्योगों को करने की पहल करें ताकि ऑक्सीजन बेस्ड उद्योग भी अपना कार्य शुरू कर सकें। वहीं चैंबर महासचिव राहुल मारू ने कहा कि ऑक्सीजन के अभाव में इस पर आधारित उद्योगों के संचालन में हो रही कठिनाईयों की सूचना हमें नियमित रूप से प्राप्त हो रही है। इस पर राज्य सरकार को शीघ्र संज्ञान लेने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी