IPS संपत मीणा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, सीबीआइ में पदस्थापित हैं झारखंड कैडर की जांबाज

Police President Medal झारखंड में सीबीआइ के एसीबी धनबाद के एएसपी प्रह्लाद किशोर झा को सराहनीय सेवा पदक दिया गया है। संपत मीणा वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और सीबीआइ की लखनऊ जोन में संयुक्त निदेशक हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:27 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 05:14 AM (IST)
IPS संपत मीणा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, सीबीआइ में पदस्थापित हैं झारखंड कैडर की जांबाज
झारखंड कैडर की आइपीएस अधिकारी संपत मीणा। फाइल फोटो

रांची, राज्य ब्यूरो। गणतंत्र दिवस के मौके पर सीबीआइ के 30 अधिकारियों-कर्मियों को पदक मिलेंगे। इसमें छह अधिकारियों-कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक और 24 अधिकारियों-कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिलेंगे। सीबीआइ में लखनऊ जोन की संयुक्त निदेशक के पद पर पदस्थापित झारखंड कैडर के 1994 बैच की आइपीएस अधिकारी संपत मीणा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक मिलेगा। इसके अतिरिक्त झारखंड में सीबीआइ के एसीबी धनबाद में एएसपी के पद पर पदस्थापित प्रह्लाद किशोर झा को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिलेगा।

प्रह्लाद किशोर झा।

संपत मीणा वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और सीबीआइ की लखनऊ जोन में संयुक्त निदेशक हैं। वहां से लौटने के बाद झारखंड में एडीजी रैंक में योगदान देंगी। झारखंड पुलिस में संपत मीणा बेदाग छवि के लिए जानी जाती रही हैं। लापता बच्चों की खोज के लिए उन्होंने झारखंड में ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया था, जो बहुत चर्चित रहा था। इसमें पूरे देश में लापता बच्चों की तलाश हुई थी। इसके अलावा उन्होंने झारखंड में बेहतर कार्य की बदौलत अपनी तेज तर्रार आइपीएस अधिकारी की छवि कायम की थी।

chat bot
आपका साथी