Jharkhand Cabinet Decision: कांटाटोली ओवरब्रिज के निर्माण को स्वीकृति, कांके में 113 करोड़ से बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर

Jharkhand Cabinet Decision CM Hemant Soren Hindi News मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। झुमरी ति‍लैया में जलापूर्ति योजना के लिए 115 करोड़ की योजना को स्वीकृति दी गई है। मानसून सत्र के बाद कैबिनेट की यह दूसरी बैठक है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:47 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:27 PM (IST)
Jharkhand Cabinet Decision: कांटाटोली ओवरब्रिज के निर्माण को स्वीकृति, कांके में 113 करोड़ से बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर
Jharkhand Cabinet Decision, Hemant Soren, Hindi News मानसून सत्र के बाद कैबिनेट की यह दूसरी बैठक है।

रांची, राज्य ब्यूरो। रांची के कांटाटोली ओवरब्रिज के निर्माण को कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा रांची के कांके के सुकुरहुटू में 113 करोड़ रुपये से ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा। आज मंगलवार को झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। झारखंड मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। कोडरमा जिले के झुमरी ति‍लैया में जलापूर्ति योजना के लिए 115 करोड़ की योजना को स्वीकृति दी गई है। वर्ल्ड एक्सपो के लिए उद्योग विभाग ने अर्नेस्ट एंड यंग को इवेंट पार्टनर बनाया है।

कांटाटोली फ्लाईओवर के लिए 224 करोड़, ट्रांसपोर्ट नगर पर खर्च होंगे 113 करोड़ रुपये

पहले से स्वीकृत कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण परियोजना के समापन की स्वीकृति योगदा सत्संग आश्रम, बहू बाजार से शांति नगर, कोकर तक (वाया कांटाटोली चौक) के लिए प्रदान की गई है। 2040 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण पर 224.94 करोड़ रुपये (भू-अर्जन सहित) लागत की परियोजना पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा राजधानी रांची में ही ईपीसी मॉडल पर ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण योजना के फेज- के लिए 113.24 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।

कैबिनेट के अन्य फैसले

-विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों पर घंटी आधारित संविदा पर नियुक्त शिक्षकों के पैनल का अवधि विस्तार दिनांक 31 मार्च 2022 तक करने की स्वीकृति दी गई।

-देवघर जिला अंतर्गत अंचल- मोहनपुर के मौजा-दुम्मा में आवासीय कालोनी निर्माण के लिए 58 एकड़ भूमि को झारखंड राज्य आवास बोर्ड, रांची को निश्शुल्क हस्तांतरण किए जाने की स्वीकृति।

-सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल अनुमंडल में अनुमंडलीय न्यायालय के गठन करने की स्वीकृति।

-झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति, 2016 में वाणिज्य कर विभाग से संबंधित बिंदुओं को समाहित करने पर स्वीकृति।

-खूंटी जिला के कर्रा अंचल स्थित मौजा-जुरदाग में 2.34 एकड़ भूमि जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय को निश्शुल्क भू-हस्तांतरण की स्वीकृति।

-झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग (संशोधन) नियमावली, 2021 के गठन की स्वीकृति दी गई। हाल में नियमावली में किए गए बदलावों को इसमें शामिल किया गया है। इंटर स्तर की परीक्षा के लिए न्यूनतम उम्र को घटाकर 18 वर्ष करने पर सहमति।

-एशियन डेवलपमेंट बैंक संपोषित झारखंड अर्बन वॉटर सप्लाई इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत झुमरीतिलैया नगर परिषद हेतु 150.92 करोड़ रुपये की लागत पर तकनीकी स्वीकृति प्राप्त झुमरीतिलैया शहरी जलापूर्ति योजना की प्रशासनिक स्वीकृति।

chat bot
आपका साथी