Jharkhand by Election: दुमका से झामुमो के प्रत्याशी होंगे बसंत सोरेन, मुख्‍यमंत्री के हैं छोटे भाई

Jharkhand by Election News झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यालय में महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज नाम की घोषणा की है। बसंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और झारखंड मुक्ति मोर्चा की युवा शाखा के अध्यक्ष हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:33 PM (IST)
Jharkhand by Election: दुमका से झामुमो के प्रत्याशी होंगे बसंत सोरेन, मुख्‍यमंत्री के हैं छोटे भाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड के दुमका में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी होंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यालय में महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज नाम की घोषणा की है। बसंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और झारखंड मुक्ति मोर्चा की युवा शाखा के अध्यक्ष हैं।

बता दें कि झारखंड में दो सीटों दुमका और बेरमो में विधानसभा का उपचुनाव होना है। 3 नवंबर को उपचुनाव होगा। इसके लिए 9 अक्‍टूबर से नामांकन शुरू हो जाएगा। कहा जा रहा है कि दुमका से लुइस मरांडी भाजपा की प्रत्‍याशी होंगी। हेमंत सोरेन के 2019 विधानसभा चुनाव में दुमका और बरहेट से चुनाव लड़ने के बाद दुमका विधानसभा सीट छोड़ने से यह सीट खाली हो गई। इसलिए यहां उपचुनाव हो रहा है।

chat bot
आपका साथी