झारखंड पंचायत चुनाव को लेकर रेस हुई भाजपा, संगठन महामंत्री बोले- समर्पित लोगों को पार्टी से जोड़ें

Jharkhand Panchayat Election BJP Jharkhand News भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने मैराथन बैठक की। बूथ की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि समर्पित लोगों को जोड़ें। उन्होंने विधायकों और पदाधिकारियों को इस बाबत टास्क सौंपे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:09 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:14 AM (IST)
झारखंड पंचायत चुनाव को लेकर रेस हुई भाजपा, संगठन महामंत्री बोले- समर्पित लोगों को पार्टी से जोड़ें
Jharkhand Panchayat Election, BJP Jharkhand News भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने मैराथन बैठक की।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने शनिवार को भाजपा विधायक दल, जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों व मोर्चा अध्यक्षों के साथ-साथ कोर कमेटी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग मैराथन बैठक की। दोपहर से शुरू हुआ बैठक का सिलसिला देर रात तक चला। बीएल संतोष का पूरा जोर पंचायत चुनाव और बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर रहा।

उन्होंने विधायकों और पदाधिकारियों को इस बाबत टास्क सौंपे। स्पष्ट कहा कि बूथ कमेटी का गठन कागजों पर न हो। आंकड़े बढ़ाने के लिए फेक बूथ कमेटी का गठन न किया जाए। हर बूथ पर भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता नजर आएं। ऐसे कार्यकर्ताओं को जोड़ें, जो भाजपा की नीतियों से प्रभावित हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच को बूथ स्तर तक उतारना है।

कोविड काल में शुरू किए गए सेवा ही संगठन जैसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहने चाहिए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, सांसद सुनील सिंह सहित सहित पार्टी के सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व मोर्चा के अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद थे। बीएल संतोष रविवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिले भाजपा के नेता व मंत्री

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में भाग लेने आए केंद्रीय नेताओं व मंत्रियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विशेश्वर टुडू, जॉन बारला और रेणुका सिंह ने मुलाकात की। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह और राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम ने राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से भेंट की।

chat bot
आपका साथी