जिस दिन हमें 31 वोट मिले, उसी दिन से शुरू हो गई राज्य सरकार की उल्टी गिनती : बीएल संतोष

राची प्रदेश भाजपा की नई टीम की पहली पदाधिकारी बैठक में संगठन के कामकाज व भावी कार्ययोजना पर चर्चा के साथ राज्य सरकार को निशाने पर लिया गया। शनिवार को ऑनलाइन हुई पदाधिकारियों की बैठक को नई दिल्ली से संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने संगठन से जुड़े कामकाज की चर्चा के साथ ही झारखंड में भाजपा के राजनीतिक एजेंडें को भी साफ किया। राज्यसभा चुनाव में मिले विधायकों के समर्थन का जिक्र करते हुए स्पष्ट कहा कि जिस दिन हमें 31 वोट मिले और सत्तापक्ष को 30 उसी दिन से इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई। हमारी मनोवैज्ञानिक जीत उसी दिन शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:29 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:19 AM (IST)
जिस दिन हमें 31 वोट मिले, उसी दिन से शुरू हो गई राज्य सरकार की उल्टी गिनती : बीएल संतोष
जिस दिन हमें 31 वोट मिले, उसी दिन से शुरू हो गई राज्य सरकार की उल्टी गिनती : बीएल संतोष

राची : प्रदेश भाजपा की नई टीम की पहली पदाधिकारी बैठक में संगठन के कामकाज व भावी कार्ययोजना पर चर्चा के साथ राज्य सरकार को निशाने पर लिया गया। शनिवार को ऑनलाइन हुई पदाधिकारियों की बैठक को नई दिल्ली से संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने संगठन से जुड़े कामकाज की चर्चा के साथ ही झारखंड में भाजपा के राजनीतिक एजेंडें को भी साफ किया। राज्यसभा चुनाव में मिले विधायकों के समर्थन का जिक्र करते हुए स्पष्ट कहा कि जिस दिन हमें 31 वोट मिले और सत्तापक्ष को 30, उसी दिन से इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई। हमारी मनोवैज्ञानिक जीत उसी दिन शुरू हो गई।

बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार के कामकाज को पदाधिकारियों से साझा किया, तो विधायक दल के नेता बाबूलाल मराडी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। बैठक को राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी संबोधित किया।

बीएल संतोष ने कोरोना संकट की अवधि में भाजपा कार्यकर्ताओं के स्तर से सेवा भाव से किए गए कामकाज की सराहना की। उन्होंने इसी प्रकार आगे भी सेवा भाव से सभी को काम करने की नसीहत दी। कहा, झारखंड में सेवा और संपर्क अभियान के साथ राज्य सरकार की गलत नीतियों को भी उजागर करने की जिम्मेदारी आप सभी की है। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि हमें संगठन की मजबूती के लिए विचारधारा को भी बूथों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों को जनता समझ चुकी है। यह जन विरोधी, आदिवासी विरोधी, विकास विरोधी सरकार है, जिसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर हमें जनता के बीच जाना है। नेता विधायक दल बाबूलाल मराडी ने कहा की हेमंत सरकार परिवार और पैसे के लिए काम कर रही है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। हत्या, लूट जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। ट्रासफर पोस्टिंग में पैसे का बड़ा खेल चल रहा है। यह सरकार बालू, पत्थर माफिया से मिली है। राज्य का खजाना ये नही भरना चाहती। खजाना खाली एक बहाना है।

पूर्व पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह सरकार आदिवासी विरोधी है। आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते शहीद के वंशज की हत्या होती है। राज्य में गोहत्या व धर्मांतरण बढ़ा है। उन्होंने कहा की यह सरकार बिचौलिए से घिरी है। महिला, किसानो की कल्याणकारी योजनाएं बंदी की गई। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनौती को भी अवसर मे बदला है। आत्मनिर्भर भारत का अभियान लोकल के लिए वोकल के संकल्प को पूरा करने से आगे बढ़ेगा। हेमंत सरकार को दिशा विहीन सरकार बताते हुए कहा कि यह सरकार केंद्र द्वारा वनोपज को बढ़ावा देने के लिए भेजे पैसे को भी खर्च करने मे नाकाम साबित हुई है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अपने स्वागत भाषण कहा कि हमें दोहरी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। केंद्र की उपलब्धियों के साथ हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर करने में कोई कसर नही छोड़नी है। बैठक में कोर कमेटी सदस्य रवींद्र राय, जयंत सिन्हा सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष शामिल हुए।

--------------

chat bot
आपका साथी