फर्जी महिला IAS को सहयोग करने वाले विधानसभा के आप्त सचिव निलंबित, दिल्ली के झारखंड भवन में आवंटित कराया था कमरा

फर्जी आईएएस बनकर रांची में रह रही मध्यप्रदेश की युवती मोनिका के चक्कर में झारखंड विधानसभा के आप्त सचिव पंकज को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार विधानसभा के आप्त सचिव पंकज को मोनिका के आईएएस अधिकारी नहीं होने की जानकारी थी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:36 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:36 AM (IST)
फर्जी महिला IAS को सहयोग करने वाले विधानसभा के आप्त सचिव निलंबित, दिल्ली के झारखंड भवन में आवंटित कराया था कमरा
फर्जी महिला IAS को सहयोग करने वाले विधानसभा के आप्त सचिव निलंबित। जागरण

रांची, जासं । फर्जी आईएएस बनकर रांची में रह रही मध्यप्रदेश की युवती मोनिका के चक्कर में झारखंड विधानसभा के आप्त सचिव पंकज को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार विधानसभा के आप्त सचिव पंकज को मोनिका के आईएएस अधिकारी नहीं होने की जानकारी थी। इसके बावजूद भी उन्होंने मोनिका को एक प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी के रूप में न सिर्फ लोगों से मिलवाया बल्कि झारखंड भवन दिल्ली में कमरा भी आवंटित करवाया।

विधानसभा अध्यक्ष ने किया निलंबित

पिछले सप्ताह रांची के वीआईपी इलाकों में शुमार अशोकनगर कॉलोनी से अरगोड़ा पुलिस ने फर्जी आईएएस अधिकारी मोनिका को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी बीच जांच के क्रम में यह जानकारी मिली कि झारखंड विधानसभा के आप्त सचिव पंकज ने मोनिका को झारखंड भवन दिल्ली में कमरा आवंटित किया गया था। इस फर्जीवाड़ा में झारखंड विधानसभा के आप्त सचिव पंकज कुमार की संलिप्तता सामने आई थी। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के बाद पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी