Jharkhand Politics: झामुमो पर फ‍िदा हुए कांग्रेस के 'बादल', शिबू सोरेन के लिए मांगा 'भारत रत्न'

Jharkhand Politics झारखंड के कृषि मंत्री बादल ने कहा कि शिबू सोरेन ने जल जंगल जमीन की लड़ाई के लिए खुद को एक धरतीपुत्र की तरह आंदोलन में तपाने का काम किया है। दिशोम गुरु को भारत रत्न से नवाजे जाने की आवश्यकता है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 10:04 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 04:20 AM (IST)
Jharkhand Politics: झामुमो पर फ‍िदा हुए कांग्रेस के 'बादल', शिबू सोरेन के लिए मांगा 'भारत रत्न'
Jharkhand Politics झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Politics कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग उठाई है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के जन्मदिवस पर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए बादल ने कहा कि दिशोम गुरु ने अलग राज्य के लिए जो आंदोलन किया, उस आंदोलन को कोई भूल नहीं सकता है। बादल ने आगे कहा कि उन्होंने जल, जंगल, जमीन की लड़ाई के लिए खुद को एक धरतीपुत्र की तरह आंदोलन में तपाने का काम किया है। दिशोम गुरु को भारत रत्न से नवाजे जाने की आवश्यकता है। बादल ने कहा कि झारखंड सहित देश की कोई भी पार्टी हो सभी पार्टियों के नेता गुरुजी के प्रति स्नेह और सम्मान रखते हैं। ऐसे में दिशोम गुरु को भारत रत्न देकर हम उनके सम्मान को और आगे बढ़ाने का काम करें। बादल ने इससे पहले कहा था कि झारखंड में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार 15 वर्षों तक शासन करेगी।

दिशोम गुरु आदरणीय शिबु सोरेन जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनके संघर्ष से जुड़ी तीन पुस्तकाें के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला।@HemantSorenJMM @JmmJharkhand @INCIndia @INCJharkhand pic.twitter.com/1Zu6yywrAb— Badal (बादल) (@Badal_Patralekh) January 11, 2021

शिबू सोरेन को कांग्रेस नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु,यशस्वी जीवन की कामना की है। पार्टी विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डा. राजेश गुप्ता छोटू ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन पर बधाई दी है।

15 जनवरी को जिलों में रैलियां करेगी कांग्रेस

कांग्रेस विधायक दल के नेता व राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की अध्यक्षता में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विधायक दल की बैठक हुई। इसमें हरियाणा व दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में 15 जनवरी 2021 को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम किसान अधिकार दिवस पर रैली/घेराव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, विधायक प्रदीप यादव, रामचंद्र सिंह, विक्सल कोनगाड़ी, राजेश कच्छप, ममता देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह, सोनाराम सिंकू, भूषण बाड़ा उपस्थित थे।

कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व राजेश ठाकुर भी उपस्थित थे। 15 जनवरी के प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर यह निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी जिलों के किसानों की भागीदारी सुनिश्चित होगी और सभी मंत्री व विधायक इसकी तैयारी में आज से ही लग जाएंगे। सभी जिलों में इस संबंध में तैयारी के लिए 13 जनवरी को बैठक बुलाने का निर्देश प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव की ओर से दिया गया।

chat bot
आपका साथी