JAC Matric, 10th Result 2020: किस टॉपर को कितने अंक, कौन स्‍कूल टॉप, यहां देखें डीटेल में, झारखंड मैट्रिक रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in

Jharkhand Board JAC 10th Result 2020 शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने आज जैक दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया। जैक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया गया। इसमें 2.88 लाख छात्र सफल रहे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 12:47 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 07:16 AM (IST)
JAC Matric, 10th Result 2020: किस टॉपर को कितने अंक, कौन स्‍कूल टॉप, यहां देखें डीटेल में, झारखंड मैट्रिक रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in
JAC Matric, 10th Result 2020: किस टॉपर को कितने अंक, कौन स्‍कूल टॉप, यहां देखें डीटेल में, झारखंड मैट्रिक रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in

रांची, जासं। Jharkhand Board, JAC 10th Result 2020  झारखंड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्‍म हुआ। आज, बुधवार, 8 जुलाई को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने बुधवार को दसवीं बोर्ड का परीक्षाफल जारी कर दिया है। जैक कार्यालय से झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और जैक के बोर्ड अध्‍यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह इस साल की मैट्रिक परीक्षा, दसवीं का परिणाम घोषित किया। जैक की मैट्रिक परीक्षा 2020 में 75 फीसद छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट को जारी किया जा रहा है। जिलावार रिजल्‍ट में कोडरमा, रांची और पलामू ने शुरुआती तीन स्‍थानों पर अपना कब्‍जा जमाया है। वहीं स्‍कूलों में नेतरहाट का जलवा कायम रहा। शुरुआती चार पोजिशन पर यहीं के छात्र काबिज हैं।

गणित में 60756 विद्यार्थियों को तो सामजिक विज्ञान में केवल 12316 को ए प्लस ग्रेड 

झारखंड के बच्चों को जोड़-घटाव, गुणा-भाग अच्छा लगता है जबकि सामाजिक विज्ञान में रुचि नहीं है। मैट्रिक के रिजल्ट में 60756 छात्र-छात्राओं को गणित में ए प्लस ग्रेड मिला है। वहीं सामजिक विज्ञान में केवल 12316 बच्चों ने ए प्लस ग्रेड पाया। गणित के बाद बच्चों की रुचि हिंदी पढऩे में हैं। हिंदी- ए में 29955 छात्र-छात्राओं को ए प्लस ग्रेड मिला। इसी तरह अंग्रेजी में 20595 व साइंस में 19879 छात्र-छात्राओं को ए प्लस ग्रेड मिला।

विषय-ग्रेड ए प्लस-ए- बी-सी

हिंदी- 29955-135864-114775-59710

अंग्रेजी- 20594-88597-138885-107611

गणित-60756-75380-82120-98349

साइंस- 19879-72611-103538-123141

सोशल साइंस- 12316-92279-135585-113715

ऐसे समझें ग्रेड को

ए प्लस ग्रेड का मतलब है कि ऐसे बच्चों को संबंधित विषय में 80 से लेकर 100 प्रतिशत अंक मिले होंगे। इसी तरह ग्रेड ए-60 से 79.99 प्रतिशत, ग्रेड बी-45 से 59.99 व ग्रेड सी-33 से 44.99 प्रतिशत अंक होते हैं।

परीक्षा परिणाम : स्टेट टॉप टेन

क्रम सं. - नाम - अंक - स्कूल 1. मनीष कुमार कटियार - 490 - नेतरहाट 2. कुंदन कुमार - 488 - नेतरहाट 2. आयुष कुमार हिंद - 488 - नेतरहाट 2. सिद्धार्थ कुमार - 488 - नेतरहाट 3. आदित्य हर्ष - 487 - नेतरहाट 3. जतिन राज - 487 - नेतरहाट 4. सुहाना सिंह - 486 - नेतरहाट 4. बलवंत कुमार - 486 - नेतरहाट 4. सलोनी कुमारी - 486 - आरके हाई स्कूल सरियाहाट 5. सीमब जरीन - 485 - एसएस डोरंडा 5. बिश्वजीत महतो - 485 - नेतरहाट 5. विनीत भगत - 485 - नेतरहाट 6. देवेश कुमार महतो - 484 - एसएस, चिलदाग 6. कनक गुप्ता - 484 - संत अन्ना, रांची 6. लक्ष्मी कुमारी - 484 - आरटीसी, मूरी 6. अभय कुमार - 484 - एसएस विद्यामंदिर, डाल्टनगंज 7. सुप्रिया कुमारी - 483 - इंदिरा गांधी, हजारीबाग 7. लक्ष्मण हेब्रम - 483 - नेतरहाट 8. निशत अंजुम - 482 - संत अन्ना, रांची 8. कशिश कुमारी - 482 - संत अन्ना, रांची 8. सांभवी कुमारी - 482 - जेएमजे, डोरंडा 8. आभा कुमारी - 482 - एसएसवीएम, गेतलसूद 8. राजवीर उरांव - 482 - नेतरहाट 8. अमन कुमार झा - 482  - एसबी राय, सिमरा 9. मेधा कुमारी गुप्ता -481 - संत अन्ना, रांची 9. प्रिया कुजूर - 481 - संत अन्ना, रांची 9. सिमरन नवरीन - 481 - संत अन्ना, रांची 9. भारती कुमारी - 481 - बीसी गल्र्स हाई स्कूल, रांची 9. कनक प्रिया - 481 - प्रस्तावित हाई स्कूल, कांके 9. मनोरंजन बास्की - 481 - प्रोप सनरेज हाई स्कूल, पलजोरी 10. सुरज कुमार - 480 - गवर्मेंट हाई स्कूल, बरियातू 10. रितु कुमारी - 480 - जेएमजे हाई स्कूल, डोरंडा 10. निशा कुमारी - 480 - आरबीबी हाई स्कूल, राजगंज 10. अजित कुमार - 480 - हाई स्कूल, तरनारी

इस साल की मैट्रिक परीक्षा में कुल 3 लाख 87 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। 10वीं बोर्ड की परीक्षा पूरे राज्‍य में 951 केंद्रों पर हुई थी। पिछले वर्ष 2019 में मैट्रिक परीक्षा में 4,40,892 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जैक अध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसे लेकर जैक ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

विलंब से जारी किया जा रहा रिजल्ट

कोविड-19 के कारण रिजल्ट को विलंब से जारी किया जा रहा है। हर बार मई तक परिणाम घोषित कर दिए जाते थे। दसवीं और इंटरमीडिएट परीक्षा 11 फरवरी से 28 फरवरी तक चली थी। फिलहाल कोविड-19 के बीच भी मूल्यांकन के कार्य को जारी रखा गया और जुलाई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट को जारी किया जा रहा है।

15 जुलाई तक इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट भी

दसवीं के रिजल्ट के बाद जल्द ही इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 15 जुलाई तक इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इंटरमीडिएट परीक्षा में 2,34,363 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। सबसे आखिरी में आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Jharkhand Board, JAC 10th Result 2020 शिक्षा मंत्री जैक कार्यालय से जारी करेंगे परीक्षाफल मैट्रिक की परीक्षा में 3.87 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल 951 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई थी संपन्न 

जैक की वेबसाइट पर देखें रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in jharkhand10.jagranjosh.com

chat bot
आपका साथी