JAC 8th Result 2020: 8वीं की परीक्षा में 92% पास, सिमडेगा का रिजल्‍ट सबसे बेहतर; देखें jac.jharkhand.gov.in

JAC 8th Result 2020. 8वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट जैक की वेबसाइट www. jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 02:12 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 07:02 PM (IST)
JAC 8th Result 2020: 8वीं की परीक्षा में 92% पास, सिमडेगा का रिजल्‍ट सबसे बेहतर; देखें jac.jharkhand.gov.in
JAC 8th Result 2020: 8वीं की परीक्षा में 92% पास, सिमडेगा का रिजल्‍ट सबसे बेहतर; देखें jac.jharkhand.gov.in

रांची, जासं। JAC 8th Result 2020 झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पूरे राज्‍य में 514639 परीक्षार्थियों में से 503862 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 100981 विद्यार्थी ए+ ग्रेड से पास हुए। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट जैक की वेबसाइट www. jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं। गौरतलब है इस परीक्षा में राज्य भर से करीब 5.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 24 जनवरी को हुई थी। जैक बोर्ड सभागार में रिजल्‍ट जारी किया गया।

झारखंड अकादमी काउंसिल की ओर से गुरुवार को आठवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा में 91.60 फीसद छात्र सफल रहे। सिमडेगा का परिणाम सबसे बेहतर रहा। इस जिले के 92.32% विद्यार्थी पास हुए हैं। लोहरदगा का रिजल्‍ट सबसे खराब रहा। यहां के 90.59 फीसद बच्‍चों ने सफलता हासिल की। रांची में 91.44 फीसद विद्यार्थियों को सफलता हासिल हुई है। झारखंड में 19.62 फीसद विद्यार्थियों को 80 फ़ीसद अथवा उससे अधिक अंक प्राप्‍त हुए हैं। 38.84 फीसद विद्यार्थियों को 60 से 80 फीसद के बीच अंक मिले हैं। 199871 विद्यार्थियों को ए ग्रेड, 103059 विद्यार्थियों को बी ग्रेड, 57602 को सी ग्रेड, 42349 को डी ग्रेड मिला है। 10777 छात्र-छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

रिजल्‍ट के लिए इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम जैक बाेर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें अपना रोल कोड और रोल नंबर अपने पास रखना होगा। जैक रिजल्‍ट जारी होने के साथ ही विद्यार्थी जैक की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्‍ट जानें। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें। रिजल्‍ट अपने घर पर ही कंप्‍यूटर-लैपटॉप पर देखें।

बता दें कि दो दिन पूर्व 2 जून को नौवीं का रिजल्‍ट जारी किया गया था। इसका रिजल्‍ट विद्यार्थी यहां से देख सकते हैं। JAC 9th Result 2020: जैक 9वीं परीक्षा में 97% विद्यार्थी पास, देखें रिजल्‍ट jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com

chat bot
आपका साथी