Ranchi news : रांची के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के घर से गहनों की चोरी, तैनात होमगार्ड जवानों पर शक

रांची के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर लोकेश मिश्रा के दीनदयाल नगर स्थित आवास से गहनों की चोरी कर ली गई। मंगलवार को उनके घर के दराज में रखे पत्नी की सोने की चेन और कंगन चुरा लिए गए। इसकी कीमत करीब ढाई लाख बताई जा रही है।

By Sanjay Kumar SinhaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:50 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:50 PM (IST)
Ranchi news : रांची के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के घर से गहनों की चोरी, तैनात होमगार्ड जवानों पर शक
घटना के बाद लालपुर थाने की पुलिस मौके पर जांच को पहुंची।

रांची (जासं): रांची के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर लोकेश मिश्रा के दीनदयाल नगर स्थित आवास से गहनों की चोरी कर ली गई। मंगलवार को उनके घर के दराज में रखे पत्नी की सोने की चेन और कंगन चुरा लिए गए। इसकी कीमत करीब ढाई लाख बताई जा रही है। चोरी का शक किसी बाहरी व्यक्ति पर नहीं है बल्कि घर में ही रहनेवाले किसी सदस्य पर जताया जा रहा है। चोरी का शक उनके घर पर तैनात होमगार्ड के दो जवानों पर है। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों होमगार्ड के जवानों से पूछताछ भी की है। हालांकि दोनों जवानों ने अभी पूछताछ में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। फिलहाल पीआर बांड पर दोनों को छोड़ा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो भी सच है उसे सामने रखा जाए। 

दरअसल, एडीएम की पत्नी घर से कुछ देर के लिए बाहर थीं।  वापस लौट कर देखा तो दराज से सोने की चेन और कंगन गायब थे।  इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पति को दी। पूरे घर में गहनों की तलाश की गई। लेकिन गहने कहीं नहीं मिले। इसके बाद घटना की सूचना लालपुर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। 

चोरी के समय की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस : चोरी की घटना होने के समय का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। आवास व मोहल्ले में लगी फुटेज खंगाल कर देखा जा रहा है कि आखिर घर में किसका प्रवेश और निकास हुआ है। हालांकि प्रारंभिक जांच में पुलिस यह मान कर चल रही है कि यह काम किसी बाहरी चोर का नहीं। बल्कि घर में ही मौजूद या आने-जाने वालों का है। 

घर में नहीं हुई है किसी तरह की तोडफ़ोड़ : चोरी की घटना में जिस तरह घर के लॉक तोड़े जाते हैं उस तरह की कोई तोडफ़ोड़ नहीं हुई है। सामान भी कहीं बिखरा नहीं था। इससे जाहिर है कि जिसने गहने चुराए हैं उसे पता था कि किस दराज में गहने रखे थे। चोरी की घटना के बाद एडीएम की ओर से लालपुर थाने में एक लिखित आवेदन भी दिया गया है। जिस पर एफआइआर दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

chat bot
आपका साथी