JEE Main Result: डीपीएस रांची के राहुल बने झारखंड टॉपर, फाइनल रिजल्‍ट में 99.992 स्कोर लाया

JEE Main Result 2021 Jharkhand Hindi News डीपीएस रांची के राहुल 99.992 स्कोर के साथ झारखंड टॉपर बने। लड़कियों में ग्रेअता चक्रवर्ती टॉपर बनी हैं। इन्हें 99.946 स्कोर मिले हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई का रिजल्‍ट जारी किया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 03:41 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 08:44 PM (IST)
JEE Main Result: डीपीएस रांची के राहुल बने झारखंड टॉपर, फाइनल रिजल्‍ट में 99.992 स्कोर लाया
JEE Main Result 2021, Jharkhand Hindi News झारखंड के टॉपर राहुल कुमार।

रांची, जासं। डीपीएस रांची के राहुल कुमार 99.99 परसेंटाइल प्राप्त कर जेईई मेन में झारखंड के टॉपर बने हैं। राहुल के पिता विजय कुमार एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज हैं और फिलहाल वे देवघर में पोस्टेड हैं। राहुल की माता रीना श्रीवास्तव गृहिणी हैं। राहुल के बड़े भाई रोहित श्रीवास्तव भी एनआइटी जमशेदपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। राहुल कहते हैं, लॉजिकल सब्जेक्ट होने के कारण शुरू से ही उसे गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री में बहुत रुचि रही।

अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हुए राहुल ने कहा कि मेरे पिता ने मेरा खूब समर्थन किया। मेरे पिता से बेहतर गाइड और कोई नहीं है। उन्होंने हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाया और मेहनत करने के लिए प्रेरित करते रहे। जेईई की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए सलाह देते हुए राहुल ने कहा कि जेईई की परीक्षा काफी मुश्किल व तनावपूर्ण होती है।

मगर निरंतर प्रयास कर मेहनत करते रहें, तो सफलता जरूर मिलेगी। लक्ष्य पर ध्यान दें तथा दो मूल कारणों को याद रखें। पहला भावनात्मक कारण, क्यों आप जेईई करना चाहते हैं और दूसरा लॉजिकल कारण, जेईई करने से भविष्य में क्या लाभ होगा। अगर आपके यह दो कारण स्पष्ट होंगे, तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

जेईई मेंस में आकांक्षा के 19 विद्यार्थियों को मिली सफलता

झारखंड सरकार की स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा निश्शुल्क संचालित राज्य स्तरीय आकांक्षा कार्यक्रम के विद्यार्थियों का जेईई मेन में बेहतर प्रदर्शन रहा। परीक्षा में जीत शाह को 99.56 परसेंटाइल और आनंद भारती को 99.38 परसेंटाइल मिला। जेईई मेंस फाइनल परीक्षा में 30 विद्यार्थी शामिल हुए थे। शामिल हुए विद्यार्थियों में से 19 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आकांक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

इस योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले एवं मेधावी बच्चों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के साथ इंटर विज्ञान की पढ़ाई निश्शुल्क कराई जाती है। आकांक्षा कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाता है तथा कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन में निश्शुल्क आवासीय सुविधा के साथ विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी अरविंद विजय बिलुंग, आकांक्षा प्रोजेक्ट के बीके सिंह एवं सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यार्थी     परसेंटाइल

जीत शाह 99.56

आनंद भारती 99.38

रोहित कुमार मंडल  97.38

सार्थक 96.89

रितेश कुमार साहू 92.13

सुमित कुमार मंडल 92.13

शिवम कुमार राणा 89.78

जयदीप मीना 89.64

सिद्धार्थ कुमार 88.13

मानव मंडल 86.68

राजेश कुमार महतो 82.84

किरण कुमारी 82.72

कृष्णा कुमार दास  79.62

मनोज कुमार खान  77

विकास कुमार यादव 71.10

तपमय    68.82

अंकित उरांव  61.09

सुमन उरांव  59.74

आकाश हंसदा 51.64

chat bot
आपका साथी