JEE Advanced 2021 Topper: डीपीएस रांची के राहुल कुमार बने जेईई एडवांस 2021 के झारखंड टापर

JEE Advanced 2021 Topper विद्यालय के प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है। डीपीएस रांची के ही अंकित कुमार जैन 2019 में एवं दयाल कुमार 2020 में जेईई एडवांस के स्टेट टापर बने थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:17 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:28 PM (IST)
JEE Advanced 2021 Topper: डीपीएस रांची के राहुल कुमार बने जेईई एडवांस 2021 के झारखंड टापर
JEE Advanced 2021 Topper विद्यालय के प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

रांची, जासं। जेईई एडवांस का रिजल्ट शुक्रवार को विजयदशमी के दिन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में रांची के रहने वाले राहुल कुमार झारखंड स्टेट टापर रहे। राहुल ने परीक्षा में 248वां रैंक प्राप्त किया है। वे डीपीएस रांची के छात्र हैं। डीपीएस रांची के ही अंकित कुमार जैन 2019 में एवं दयाल कुमार 2020 में जेईई एडवांस के स्टेट टापर बने थे। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने टाप 1000 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 60 अन्य छात्रों ने भी विभिन्न रैंक के साथ सफलता अर्जित की है।

विद्यालय के प्राचार्य डा. राम सिंह ने अपने विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर कहा कि नए-नए रिकार्ड बनाना और उन्हें तोड़ना डीपीएस रांची की समृद्ध शैक्षणिक विरासत का हिस्सा रहा है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना भी की।

जेईई एडवांस में भी न्यूटन ट्यूटोरियल्स का रहा शानदार रिजल्ट

जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा में न्यूटन ट्यूटोरियल्स प्रा. लि. के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बच्चों का यह रिजल्ट यहां के शिक्षकों प्रणव कुमार, मनीष कुमार झा, पंकज कुमार, मदन मोहन झा, सलमान अली, इमरान अली एवं चंदन कुमार के उचित मार्गदर्शन में आया है। संस्थान के निर्देशक इमरान अली के अनुसार इस वर्ष न्यूटन ट्यूटोरियल्स प्रा. लि. के सभी कोर्स में भी शानदार रिजल्ट रहा है।

आल इंडिया विभिन्न कैटेगरी रैंक में सफल छात्रों में टाप रैंक पाने वाले सफल छात्र

संस्थान के अभिषेक कुमार को 254 रैंक, कुंदन कुमार को 46 रैंक (पीडब्यूडी), नैंसी दूंग को 839 रैंक, विकेक कुमार को 1353 रैंक, रवि कुमार साव को 5735 रैंक आदि छात्रों ने विभिन्न क्लासरूम पाठ्यक्रम के द्वारा सफलता पाई है। इमरान अली ने बताया कि यहां पर प्रत्येक छात्रों का शिक्षकों के साथ बहुत ही अच्छा संबंध है। इस वजह से छात्र बिना झिझक के शिक्षक से अपने छोटे से छोटे प्राब्लम को पूछकर उसका समाधान करते हैं। हम छात्रों को अपना स्टडी मैटेरियल भी देते हैं, जो उनकी सफलता में काफी सहायक होता है।

chat bot
आपका साथी