ड्यूटी से लौटकर बैरक में सोए पीसीआर-12 के जवान की संदेहास्पद स्थिति में मौत

रांची रांची के मोरहाबादी और बरियातू रोड में गश्त करने वाली पीसीआर-12 वैन के जवान की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 07:48 AM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 07:48 AM (IST)
ड्यूटी से लौटकर बैरक में सोए पीसीआर-12 के जवान की संदेहास्पद स्थिति में मौत
ड्यूटी से लौटकर बैरक में सोए पीसीआर-12 के जवान की संदेहास्पद स्थिति में मौत

जागरण संवाददाता, रांची : रांची के मोरहाबादी और बरियातू रोड में गश्त करने वाली पीसीआर-12 वैन के जवान बहुरा मुंडा की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। जब बीते रविवार की पूरी रात ड्यूटी के बाद सोमवार की सुबह नहाने और खाना खाने के बाद सोया तो फिर इसके बाद नहीं उठा। उसे जवानों ने उठाया तो वह बेसुध पड़ा था। उसे साथी जवान जब रिम्स लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बहुरा मुंडा गुमला जिले के घाघरा पुटो सासन टोली निवासी स्व. बोखा मुंडा का पुत्र था। इससे पहले वह लातेहार जिले में पोस्टेड था। बीते पांच जनवरी को रांची में तबादला होने पर ज्वाइन किया था। उसे पीसीआर वैन में ड्यूटी मिली थी। जवान की मौत के बाद मौके पर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार जवान की हार्ट अटैक से मौत हुई है। मामले में लालपुर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। इधर, मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पार्थिव शरीर को रांची पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां श्रद्धांजलि देने के बाद पैतृक गांव भेजा गया। गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शाम सात से सुबह सात तक की थी ड्यूटी : साथी जवानों के अनुसार, बहुरा ने रविवार की शाम सात बजे से लेकर सोमवार की सुबह सात बजे तक पीसीआर-12 में ड्यूटी की थी। ड्यूटी के बाद उसने मोरहाबादी टीओपी स्थित बैरक में खाना खाया। नहाने के बाद सो गया। सोने के बाद नहीं उठा। अगले दिन की ड्यूटी के लिए समय से पहले तैयार होने के लिए जवान जब उठाने गए तो नहीं उठ रहा था। इसके बाद उसे एंबुलेंस मंगवाकर अस्पताल भेजा गया।

chat bot
आपका साथी