Railway Update: अब नियमित चलेगी जसीडीह-वास्को-द-गामा साप्‍ताहिक स्‍पेशल ट्रेन, यहां जानें समय-सारिणी

Railway Update Jasidih Vasco Da Gama Train ट्रेन संख्या 06398 जसीडीह-वास्को-द-गामा स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन 28 सितंबर (मंगलवार) को जसीडीह से किया गया था। रेल मंत्रालय ने इस संबंध में सूचना जारी की है। जसीडीह से यह 8 नवंबर से चलेगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:19 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 01:28 PM (IST)
Railway Update: अब नियमित चलेगी जसीडीह-वास्को-द-गामा साप्‍ताहिक स्‍पेशल ट्रेन, यहां जानें समय-सारिणी
Railway Update, Jasidih Vasco Da Gama Train रेल मंत्रालय ने इस संबंध में सूचना जारी की है।

रांची, जासं। वास्को-द-गामा-जसीडीह-वास्को-द-गामा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन पांच नवंबर से नियमित किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने इस संबंध में सूचना जारी की है। उल्लेखनीय है कि ट्रेन संख्या 06398 जसीडीह-वास्को-द-गामा स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन 28 सितंबर (मंगलवार) को जसीडीह से किया गया था। पूर्णतः आरक्षित इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का नियमित परिचालन वास्को-द-गामा से 05 नवंबर (शुक्रवार) एवं जसीडीह से 08 नवंबर (सोमवार) से किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 06397 वास्को-द-गामा-जसीडीह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 नवंबर से 28 जनवरी 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार वास्को-द-गामा से प्रस्थान करेगी। वास्को-द-गामा प्रस्थान 05:15 बजे, मडगांव आगमन 05:55 बजे प्रस्थान 06:00 बजे, हुबली आगमन 10:45 बजे प्रस्थान 10:55 बजे, बल्लारी आगमन 15:00 बजे प्रस्थान 15:05 बजे, गुंटकल आगमन 16:20 बजे प्रस्थान 16:30 बजे, सिकंदराबाद आगमन 23:25 बजे प्रस्थान 23:35 बजे बल्लारशाह आगमन 05:35 बजे प्रस्थान 05:40 बजे, दुर्ग आगमन 11:55 बजे प्रस्थान 12:00 बजे, रायपुर आगमन 12:35 बजे प्रस्थान 12:40 बजे, बिलासपुर आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:45 बजे, झारसुगुडा आगमन 18:10 बजे प्रस्थान 18:12 बजे, राउरकेला आगमन 19:25 बजे प्रस्थान 19:40 बजे, हटिया आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, रांची आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 23:00 बजे, मुरी आगमन 00:15 बजे प्रस्थान 00:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:40 बजे प्रस्थान 01:50 बजे, धनबाद आगमन 03:45 बजे प्रस्थान 03:50 बजे, चितरंजन आगमन 05:11 बजे प्रस्थान 05:13 बजे एवं जसीडीह आगमन 7:00 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 06398 जसीडीह-वास्को-द-गामा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08 नवंबर से 31 जनवरी 2022 तक प्रत्येक सोमवार जसीडीह से प्रस्थान करेगी। जसीडीह प्रस्थान 13:10 बजे, चितरंजन आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:32 बजे, धनबाद आगमन 16:15 बजे प्रस्थान 16:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 18:20 बजे प्रस्थान 18:30 बजे, मुरी आगमन 19:53 बजे प्रस्थान 19:55 बजे, रांची आगमन 20:55 बजे प्रस्थान 21:05 बजे, हटिया आगमन 21:20 बजे प्रस्थान 21:25 बजे, राउरकेला आगमन 00:02 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 01:53 बजे प्रस्थान 01:55 बजे, बिलासपुर आगमन 04:50 बजे प्रस्थान 05:05 बजे, रायपुर आगमन 06:35 बजे प्रस्थान 06:40 बजे, दुर्ग आगमन 07:30 बजे प्रस्थान 07:35 बजे, बल्लारशाह आगमन 13:15 बजे प्रस्थान 13:20 बजे, सिकंदराबाद आगमन 18:00 बजे प्रस्थान 18:10 बजे, गुंटकल आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:55 बजे, बल्लारी आगमन 03:55 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, हुबली आगमन 07:50 बजे प्रस्थान 08:00 बजे, मडगाँव आगमन 13:40 बजे प्रस्थान 13:45 बजे एवं वास्को-द-गामा आगमन 14:40 बजे होगा।

chat bot
आपका साथी