Jamshedpur वाले मास्क पहनने में सबसे लापरवाह, गढ़वा, पलामू व गिरिडीह सबसे जागरूक

Coronavirus Prevention Jharkhand News Samachar सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहनने वालों में जमशेदपुर के लोग पहले स्थान पर हैं। दिनभर में पूरे राज्य में बिना मास्क के 14175 लोग पकड़े गए। इनमें जमशेदपुर के 4685 लोग शामिल हैं। गिरिडीह पलामू व गढ़वा में बिना मास्क का कोई नहीं मिला।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 08:47 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:25 AM (IST)
Jamshedpur वाले मास्क पहनने में सबसे लापरवाह, गढ़वा, पलामू व गिरिडीह सबसे जागरूक
Coronavirus Prevention, Jharkhand News Samachar: सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहनने वालों में जमशेदपुर के लोग पहले स्थान पर हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus Prevention, Jharkhand News Samachar कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस-प्रशासन से लेकर सरकार तक इसे रोकने के लिए जद्दोजहद कर रही है। इसके बावजूद लोग हैं कि लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। राज्य में मास्क को लेकर 15 अप्रैल को दिनभर पूरे राज्य में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहनने वालों में जमशेदपुर के लोग पहले स्थान पर हैं। दिनभर में पूरे राज्य में बिना मास्क के 14175 लोग पकड़े गए। इनमें जमशेदपुर के 4685 लोग शामिल हैं। वहीं, गिरिडीह, पलामू व गढ़वा में एक भी व्यक्ति बिना मास्क का नहीं मिला। चेकिंग के दौरान राज्य में विभिन्न जगहों पर कुल 23 दुकानें सील हुईं और तीन के विरुद्ध प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। झारखंड पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान कुल दो लाख 68 हजार 150 रुपये का जुर्माना भी वसूला।

अब सार्वजनिक स्थान पर प्रतिदिन होगी विशेष चेकिंग

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को आदेश दिया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक स्थान पर विशेष चेकिंग अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। कोविड-19 को लेकर केंद्र सरकार से जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन कराने के बिंदु पर ही दो दिन पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी, रेंज डीआइजी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी।

किस जिले में चेकिंग के दौरान क्या कार्रवाई

जिला बिना मास्क जुर्माना कार्रवाई रांची 14 7000 0 खूंटी 342 7200 0 गुमला 1019 11000 10 दुकानें सील सिमडेगा 1214 10000 0 लोहरदगा 09 4500 0 जमशेदपुर 4685 41500 11 दुकानें सील चाईबासा 1638 31000 0 सरायकेला 802 28000 0 पलामू 0 0 जागरूकता अभियान चलाया गया। गढ़वा 0 0 0 लातेहार 57 1100 0 धनबाद 150 31000 0 बोकारो 1810 9000 तीन केस दर्ज हजारीबाग 04 2000 0 रामगढ़ 960 26000 0 चतरा 05 0 0 गिरिडीह 0 0 दो दुकानें सील कोडरमा 16 8000 0 दुमका 92 18600 0 पाकुड़ 15 750 0 गोड्डा 320 8300 0 साहिबगंज 61 7700 0 जामताड़ा 138 15500 0 देवघर 824 00 0

कुल 14175 268150 23 दुकानें सील, तीन पर प्राथमिकी दर्ज।

chat bot
आपका साथी