Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में आज 5 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

झारखंड में मंगलवार को एक बार फिर से 42 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 19 मामले रामगढ़ से सामने आए हैं। धनबाद में 8 जमशेदपुर में 5 नए मामले मिले।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 03:32 AM (IST)
Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में आज 5 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में आज 5 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में मंगलवार को एक बार फिर से 42 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 19 मामले रामगढ़ से सामने आए हैं। धनबाद में 8, जमशेदपुर में 5 नए मामले मिले। हजारीबाग और राजधानी रांची से चार-चार कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। गढ़वा और पलामू में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 718 पर पहुंच गई है। सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्‍पताल में भर्ती कराया जा रहा है। संबंधित‍ इलाके को सील किया जा रहा है। जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्‍ला ने बताया कि आज के ताजा मामलों में पूर्वी सिंहभूम जिले में 05 नए कोरोना पाॅजिटिव की पहचान की गई है। इनमें सभी संक्रमित संस्थागत क्वारन्टाइन में रह रहे हैं। संक्रमितों में 2 बहरागोड़ा, 1 गुडाबांदा, 1 बिष्टुपुर तथा 1 सिवान का रहने वाला है। सभी को कोविड अस्‍पताल में दाखिल करा दिया गया है।

झारखंड में मंगलवार को मिले 42 कोरोना पॉजिटिव रामगढ़ : 19 धनबाद : 08 जमशेदपुर : 05 रांची : 04 हजारीबाग : 04 गढ़वा : 01 पलामू : 01

chat bot
आपका साथी