Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में मची खलबली, एकसाथ 70 कोरोना पॉजि‍टिव, जानें ताजा हाल

Coronavirus Jamshedpur News Update आज के ताजा मामलों में पाकुड़ में 65 गढ़वा में 39 गोड्डा में 35 लातेहार में 19 साहिबगंज में 17 और धनबाद में 16 नए मामले की पुष्टि हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 06:11 PM (IST)
Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में मची खलबली, एकसाथ 70 कोरोना पॉजि‍टिव, जानें ताजा हाल
Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में मची खलबली, एकसाथ 70 कोरोना पॉजि‍टिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Coronavirus Jamshedpur News Update झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा काफी बड़ा हो गया है। अब यहां कोविड अस्‍पतालों में बेड फुल हो गए हैं, लेकिन संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। सक्रिय मरीजों की संख्‍या फिर से 3 हजार के करीब पहुंच गई है। जबकि कुल मामले 6200 तक आ पहुंचा है। मंगलवार को भी झारखंड में कुल 433 मामलों की पहचान हुई है। इनमें सबसे अधिक कोरोना संक्रमित रांची में 106, जमशेदपुर में 70 और पाकुड़ में 65 नए मामले की पुष्टि हुई है।

झारखंड में मंगलवार को 433 कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है। इनमें रांची में 106 और जमशेदपुर में 70 नए मामले सामने आए हैं। आज के ताजा मामलों में पाकुड़ में 65, गढ़वा में 39, गोड्डा में 35, लातेहार में 19, साहिबगंज में 17 और धनबाद में 16 नए मामले की पुष्टि हुई है। आज सरायकेला में 12, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, प सिंहभूम और रामगढ़ में 11-11 कोरोना मरीज मिले। इधर राज्‍य में मंगलवार को 06 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें सरायकेला में 2, जमशेदपुर में 2, रांची में एक और धनबाद में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। आज के अपडेट आंकड़ाें के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 6200 के पार पहुंच गई। जबकि कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या 74 हो गई है।

chat bot
आपका साथी