Jamshedpur News: जमशेदपुर में एक ही दिन 45 कोरोना पॉजिटिव, सकते में प्रशासन; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Jamshedpur News Update झारखंड में मंगलवार को 141 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जमशेदपुर में आज सबसे अधिक 45 कोरोना मरीज मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 09:08 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:52 AM (IST)
Jamshedpur News: जमशेदपुर में एक ही दिन 45 कोरोना पॉजिटिव, सकते में प्रशासन; जानें ताजा हाल
Jamshedpur News: जमशेदपुर में एक ही दिन 45 कोरोना पॉजिटिव, सकते में प्रशासन; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Coronavirus in Jamshedpur News Update झारखंड में मंगलवार को 141 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जमशेदपुर में आज सबसे अधिक 45 कोरोना मरीज मिले हैं। आज धनबाद में दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। आज राजधानी रांची में 20 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्‍य में कोरोना मामलों की संख्‍या 3002 पर पहुंच गई है। आज रामगढ़ में 28 और धनबाद में 25 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। कोडरमा में 7 और हजारीबाग में 6 नए मामले सामने आए हैं।

झारखंड में मंगलवार को मिले 141 कोरोना पॉजिटिव जमशेदपुर : 45 रामगढ़ : 28 धनबाद : 25 रांची : 20 कोडरमा : 07 हजारीबाग : 06 लोहरदगा : 03 पलामू : 02 गढ़वा : 01 देवघर : 01 लातेहार : 01 सिमडेगा : 01

chat bot
आपका साथी