Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में एक ही दिन 21 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 47; जानें ताजा हाल

Jamshedpur Corona Update झारखंड में शनिवार को 47 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 21 कोरोना मरीज जमशेदपुर से सामने आए हैं। रांची में 6 संक्रमित मिले।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 08:55 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:07 AM (IST)
Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में एक ही दिन 21 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 47; जानें ताजा हाल
Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में एक ही दिन 21 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 47; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Jamshedpur Corona Update झारखंड में शनिवार को 47 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 21 कोरोना मरीज जमशेदपुर से सामने आए हैं। राजधानी रांची में 6 संक्रमित मिले हैं। धनबाद में 4, पश्चिम सिंहभूम में 3, पलामू में 3, देवघर में 2, सरायकेला खरसावां में 2, हजारीबाग में 2, बोकारो में एक, लोहरदगा में एक, गिरिडीह में एक और पाकुड़ में एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2750 पर पहुंच गया है। इनमें से 2001 अब तक ठीक हो चुके हैं। इन्‍हें अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया है। 

झारखंड में शनिवार को मिले 47 कोरोना संक्रमित पूर्वी सिंहभूम : 21 रांची : छह धनबाद : चार पलामू : तीन पश्चिम सिंहभूम : 03 देवघर  : 02 सरायकेला खरसावां : 02 हजारीबाग : 02 बोकारो  : 01 लोहरदगा  : 01 पाकुड़ : 01 गिरिडीह : 01

chat bot
आपका साथी