Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में आज फिर मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 62; जानें ताजा हाल

झारखंड में आज अबतक 62 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 13 कोडरमा में 10 गढ़वा में और 9 नए मामले सिमडेगा से सामने आए हैं। जमशेदपुर में भी 14 कोरोना मरीज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:26 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 04:17 AM (IST)
Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में आज फिर मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 62; जानें ताजा हाल
Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में आज फिर मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 62; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में आज अबतक 62 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 14 जमशेदपुर में, 13 कोडरमा में, 10 गढ़वा में और 9 नए मामले सिमडेगा से सामने आए हैं। जमशेदपुर में भी एकसाथ 14 कोरोना मरीज मिलने से नीचे से ऊपर तक खलीबली मच गई। यहां मानगो इलाके में कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है। इस इलाके को अब सील कर दिया गया है।

जमशेदपुर में आज ही 21 कोरोना संक्रमितों ने इस खतरनाक जानलेवा बीमारी को हराते हुए जिंदगी की जंग जीत ली है। सभी 21 कोरोना संक्रमण से मुक्‍त हुए मरीजों को अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया है। वे अब अपने-अपने घर लौट गए हैं।

इधर आज मिले 62 कोरोना संक्रमितों में 14 जमशेदपुर, कोडरमा से 13, गढ़वा से 10 और सिमडेगा से 9 नए मामले सामने आए हैं। हजारीबाग में 4, खूंटी और गुमला में 3-3 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। पलामू, लातेहार और जमशेदपुर में भी एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है।

गुरुवार को झारखंड में मिले 62 कोरोना मरीज

जमशेदपुर 14 कोडरमा में 13 गढ़वा में 10 सिमडेगा 09 हजारीबाग 4 खूंटी 3 गुमला 3 पलामू 1 लातेहार 1 रांची 1 बोकारो 1 सरायकेला 1
chat bot
आपका साथी