जयडीहा पंचायत का होगा कायाकल्प, योजनाओं का हुआ चयन

सांसद ग्राम योजना के तहत जयडीहा पंचायत का उत्थान होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:00 AM (IST)
जयडीहा पंचायत का होगा कायाकल्प, योजनाओं का हुआ चयन
जयडीहा पंचायत का होगा कायाकल्प, योजनाओं का हुआ चयन

संसू, ओरमांझी : सांसद ग्राम योजना के तहत जयडीहा पंचायत का उत्थान होगा। सोमवार को बीडीओ विजय कुमार सोनी व सीओ विजय केरकेट्टा के साथ ओरमाझी प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी ओरमाझी प्रखंड सुदूरवर्ती गाव जयडीहा पहुंचे। ग्रामीणो के साथ बैठक कर गाव की समस्याओं को जाना और योजनाओं का चयन किया गया। साथ ही ग्रामीणो के साथ 5-5 पदाधिकारियो की टीम गठित कर गाव भ्रमण कर योजनाओ का चयन करने का निर्णय लिया गया। बीडीओ ने कहा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, बिजली, पर्यावरण, आजिविका व आवागमन के साधन सहित कई मूलभूत कमियों चयन किया गया है। चयनित योजनाओ को धरातल पर उतारने के लिए। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं उपप्रमुख जयगोविंद उर्फ लालू साहू ने कहा सिर्फ सरकार के भरोसे किसी भी पंचायत का सर्वांगीण विकास नही हो सकता। इसके लिए गाव के जागरूक युवाओं को भी सहयोग करना होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचायत के मुखिया विनोद बेदिया ने कहा कि सासद संजय सेठ द्वारा जयडीहा पंचायत को गोद लिए जाने के बाद से ही ग्रामीणों में विकास गाव की विकास की आस जगी है। उन्होंने उम्मीद जताया कि सासद आदर्श ग्राम योजना के तहत पंचायत का चयन करने से अब जयडीहा पंचायत का तेजी से विकास होगा। मौके पर प्रमुख बुधराम बेदिया, उपप्रमुख जयगोविद उर्फ लालू साहू, बीडीओ विजय सोनी, सीओ विजय केरकेट्टा, जिप सदस्य सरिता देवी, मुखिया बिनोद बेदिया, सासंद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि प्रेमनाथ मुंडा, समाज सेवी चतुर साहू, जनेश्वर बेदिया, विपत कुरमाली, तेजु प्रजापति, रमेश महतो, कामेश्वर बेदिया, सुरेश साहू, धनेनाथ करमाली, नवीन कुमार मुंडा, पीएचईडी जेई प्रभुशकर राम, सीडीपीओ विनीता कुमारी, चिकित्सा प्रभारी डा. रेणु बाखला, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. मनोज कुमार, पीएचईडी के कनीय अभियंता प्रभुशंकर राम के अलावा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी