जगन्नाथपुर मंदिर की नई कमेटी पर विवाद, मामला पहुंचा हाई कोर्ट

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के संचालन को बनाई गई कमेटी को लेकर विवाद हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:00 AM (IST)
जगन्नाथपुर मंदिर की नई कमेटी पर विवाद, मामला पहुंचा हाई कोर्ट
जगन्नाथपुर मंदिर की नई कमेटी पर विवाद, मामला पहुंचा हाई कोर्ट

राज्य ब्यूरो, रांची : रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के संचालन को बनाई गई कमेटी का विवाद अब झारखंड हाई कोर्ट पहुंच गया है। झारखंड राज्य हिदू धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से बनाई गई कमेटी के खिलाफ मंदिर के मुख्य सेवादार रहे लाल प्रवीर नाथ शाहदेव ने हाई कोर्ट में रिट दाखिल की है। याचिका में मांग की गई है कि उक्त कमेटी को तत्काल भंग करते हुए नई कमेटी में वैसे लोगों को शामिल किया जाए, जिनका मंदिर से नाता रहा। उन्होंने रांची के उपायुक्त की अध्यक्षता में गठन की मांग की है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए शाहदेव और झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह, अधिवक्ता हरदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा जगन्नाथपुर मंदिर के संचालन के लिए जो कमेटी बनाई गई उसमें वर्षों से मंदिर की सेवा करते आ रहे लोगों को शामिल नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, जगन्नाथपुर मंदिर के संस्थापक ठाकुर शाहदेव के वंशज व मंदिर के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी को भी मंदिर संचालन समिति से बाहर रखा गया।

अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि याचिका में मुख्य रूप से कानूनी मुद्दा यह है कि प्रार्थी लाल प्रवीर नाथ शाहदेव लंबे समय से मंदिर के पुनर्निर्माण, विकास व संचालन सही रूप से करने के लिए सदैव संघर्षरत रहे। उन्होंने कहा कि न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों ने भी उनके आवेदन को पूर्व में स्वीकार किया है। वर्तमान में मंदिर संचालन के लिए न्यास बोर्ड की ओर से बनी समिति प्रार्थी लाल प्रवीर नाथ शाहदेव के ही आवेदन एवं हाई कोर्ट के आदेश पर गठित की गई है। लेकिन प्रार्थी को साजिश के तहत जान-बूझकर समिति से बाहर कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी